उत्तर प्रदेश

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों जोरों पर हैं. समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इस बीच अखिलेश यादव के बहुचर्चित ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर PDA का गजब फुलफॉर्म बताया है. उन्होंने एक X पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव के जमकर मजे लिए हैं.

सोशल मीडिया पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा सियासी तीर चलाते हुए ओपी राजभर ने ‘पीडीए’ का एक नया और तंजिया फुलफॉर्म पेश किया है. उनका पोस्ट सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? (OP Rajbhar Explains PDA Full Form)

ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव को सीधे संबोधित करते हुए उनके पीडीए नारे की घेराबंदी की. उन्होंने लिखा-

“अखिलेश जी, सुना है आप राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रहे हैं. ये बताइए, तीनों आपके ‘पीडीए’ वाले होंगे या नहीं? पहला तो प्रोफेसर साहब (प्रो. रामगोपाल यादव) हैं, ये आपके पीडीए वाले ‘परिवार’ से हो गए. अब ‘डी’ और ‘ए’ से कौन होगा? डी से कोई ‘दौलतमंद’ होगा क्या? ए से कोई ‘अपराधी’?”

राजभर ने सपा के पारंपरिक पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अर्थ को बदलकर ‘P से परिवार, D से दौलतमंद और A से अपराधी’ बता दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज के लोग आज जानना चाहते हैं कि अपने परिवार, अमीरों और दागियों को संसद के ऊपरी सदन भेजने की जुगत कैसे भिड़ाई जा रही है.

तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा देना (OP Rajbhar Advice To Akhilesh Yadav)

विधानसभा में संख्याबल के आधार पर सपा के खाते में दो सीटें आसानी से जाती दिख रही हैं, जबकि तीसरी सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. इसी गणित पर चुटकी लेते हुए राजभर ने पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव को नसीहत भी दे डाली. उन्होंने लिखा कि आखिर में एक और सलाह है. तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा.

ये भी पढ़ें: उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राजभर ने अपने इस एक बयान से पिछले राज्यसभा चुनाव में सपा विधायकों द्वारा की गई क्रॉस-वोटिंग की याद ताजा कर दी है. राजभर का यह तंज सपा के उस कोर नैरेटिव पर सीधा वार है, जिसके दम पर अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछा रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

9 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

23 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

32 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

34 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

52 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

55 minutes ago