Bharat Express DD Free Dish

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को उन्हें जब मेडिकल के लिए लाया गया तो मुंह छुपाते नजर आए.

Ujjain-Shahi-Masjid-Dispute-Arrests-Medical

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन/मनोज भटनागर: धार्मिक नगरी उज्जैन के छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने को लेकर उपजे तनाव और हिंसा के बाद प्रशासन ने पूरी तरह से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. सोमवार को ढाबा रोड और सब्जी मंडी की तरफ से आई हिंसक भीड़ ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया था, पथराव किया था और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी.

सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ मैसेज फैलाकर स्थिति को भड़काने का खेल रचा गया था. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 30 उपद्रवियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है और 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, अखिलेश यादव ने इन दो नेताओं पर जताया भरोसा; बनाया उम्मीदवार

अस्पताल में मुंह छिपाते नजर आए उपद्रवी (Ujjain stone pelting arrests)

मामला दर्ज करने वाली खाराकुंवा पुलिस ने बुधवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच 9 गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान मीडिया के कैमरों को देखते ही कानून को हाथ में लेने और पत्थरबाजी करने वाले इन मनचलों के तेवर ढीले पड़ गए. वे शर्म के मारे और कैमरों से बचने के लिए अपने मुंह छिपाते नजर आए. पुलिस ने सभी आरोपियों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण पूरा करवा लिया है.

ये भी पढ़ें: ‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

कड़ी सुरक्षा के बीच आज कोर्ट में होगी पेशी (Ujjain Shahi Masjid Dispute)

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा. आज इन सभी उपद्रवियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थानीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read