Om Prakash Rajbhar
उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार पक्ष-विपक्ष के बीच पलटवार देखने को मिल रहा है. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर (OP Rajbhar) पिछले 20-25 दिनों से लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. अब ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) पर भी बड़ा तंज कसा है. उन्होंने कहा, “चाचा जी (शिवपाल) की अब उम्र हो गई है. उन्हें अब भजन सिखाइए, गाली-गलौज में कुछ नहीं रखा है.”
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई बार अखिलेश यादल को राज बाबू, जलेबी जैसे तंज मारे हैं. हालांकि, अब उन्होंने अखिलेश यादव के चाचा और पार्टी के वरीष्ठ नेता शिवपाल यादव को ‘शिशुपाल’ कहकर हमला बोला है. उन्होंने कहा, अखिलेश यादव जी आपके चचा श्री ‘शिशुपाल’ सॉरी शिवपाल यादव जी, आपके ही शब्द बोल रहे हैं. ये इसलिए कह रहा हूं क्योंकि श्री शिवपाल जी को अंदाजा भी नहीं है कि कब आपने उन्हें ‘यादवनीति’ की गलत घुट्टी पिला दी. बेचारे हैं वो, वयोवृद्ध हो चुके हैं न!”
मंत्री राजभर ने आगे लिखा, “खैर, आपकी ‘YP’ यानी ‘यादववादी पार्टी’ के कार्यकर्ता हम बहुजन मतलब पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा के ‘मुंह में पीढ़ियों से डॉट, डॉट, डॉट’ ही तो करते आए हैं.”
ओपी राजभर ने पीडीए की राजननीति पर तंज कसते हुए कहा, “गांवों में आज भी हम लोगों की मां, बहन, बेटी, बहू और भाई के साथ ‘PDA’ यानी ‘पीट देगा अहीर’ और हमारे मुंह में आपके स्वजातीय द्वारा आपके ‘चचा का डॉट, डॉट, डॉट’ ही तो होता आ रहा है. ‘
उन्होंने आगे कहा, “अखिलेश जी जितना मन हो हम बहुजनों को गाली दिलवा लीजिए, हमको पिटवा लीजिए…पर हम हार नहीं मानेंगे. आज भी अवध और पूर्वांचल में आपके स्वजातीय हमें यही तो बोलते हैं कि ये तो भर है, गड़ेरिया है, कोइरी है, लोनिया है…मार सारेन का. हम गाली और लाठी खा लेंगे, लेकिन अपना हिसाब जरूर करेंगे. ”
ये भी पढ़ें: आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 46 दिन बाद खुला राज
सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल याहव पर भी हमला बोलेत हुए लिखा, “एक बात लिखकर रख लीजिए अखिलेश जी! चाहे मेरठ में दलित पिछड़ों के अपमान की बात हो या पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि जी और अति पिछड़ी जाति से आने वाले आपके पार्टी के जिलाध्यक्ष के हक की बात हो, दलित पिछड़ों के लिए हमेशा आवाज उठाऊंगा, इसके लिए ओम प्रकाश राजभर को अगर गालियां मिलती हैं तो राजभर गाली खाएगा, लेकिन आवाज उठाना बंद नहीं करेगा. अखिलेश जी हो सके तो अपने चचा को भजन सिखा दीजिए. उम्र हो गई है, गाली-गलौच ठीक बात नहीं है. ”
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…