उत्तर प्रदेश

भारत के स्वाभिमान, मातृशक्ति के सिंदूर की गरिमा और भावी पीढ़ी की सुरक्षा की गारंटी का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर: सीएम योगी

ऑपरेशन सिंदूर भारत के स्वाभिमान, भारत की मातृशक्ति के सिंदूर की गरिमा और भावी पीढ़ी की सुरक्षा की गारंटी का प्रतीक रहा है. भारत ने अपनी आन बान और शान के लिए वह किया, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आश्वस्त किया था.

देश के रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह, भारत के शौर्य और पराक्रम को बहादुर जवानों ने बहादुरी के साथ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से अपने दुश्मन पाकिस्तान को ठिकाना लगाने का काम किया. ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को डॉ. केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल (पूर्ववर्ती मेयो हाॅस्पिटल) की स्थापना के 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में कही. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे.

पाकिस्तान की विकृति है मरना और सड़ना: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेयो हॉस्पिटल और डॉ. केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल ने आज 25 वर्ष की यात्रा पूरी की है. इसकी आधारशिला वर्ष 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखी थी. आज यह राजधानी में हॉस्पिटल और बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज के रूप में अपनी नई पहचान के रूप में आगे बढ़ रहा है. साथ ही स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रदेशवासियों को आरोग्यता प्रदान करते हुए प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है.

उन्होंने कहा कि यही जीवन में उन्नति की राह और संस्कृति है. एक विचारक नाम के बीज का वृक्ष बन जाना संस्कृति है और बीज का सड़ गल करके समाप्त हो जाना विकृति है. भारत उस संस्कृति का प्रतीक है, जो सदैव मानवता के लिए एक मार्गदर्शक बनकर दुनिया के लिए सदैव एक आशा की किरण बना रहता है. वहीं पाकिस्तान की विकृति की नियति मरना और सड़ना है. चाहे वह भारत के हाथों मारे या फिर अपने द्वारा पल्लवित पोषित आतंकवादियों के कृत्य से मरे.

प्रतिस्पर्धा के दौर में सेवा काे सर्वोच्च प्राथमिकता दें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाएं एक नए प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रही है. इस प्रतिस्पर्धा में अपने आप को स्थापित करने के लिए सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी पड़ेगी क्योंकि अगर इस क्षेत्र में संवेदना ना हो तो फिर एक चिकित्सक के प्रति आम जनमानस के मन में जो विश्वास है वह विश्वास डगमगाएगा. उस विश्वास को डगमगाने नहीं देना है.

उन्होंने कहा कि संस्थान ने 25 वर्ष के शानदार यात्रा के दौरान केवल एक अस्पताल नहीं बल्कि मेडिकल संस्थान के रूप में भी प्रदेश के विकास में योगदान दे रहा है. यहां पर आज सैकड़ों छात्र न केवल यूजीपीजी और सुपर स्पेशलिटी की डिग्री लेने के लिए प्रवेश लेते हैं बल्कि आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में भी कार्य करते हैं. सीएम योगी ने कहा कि आगे भी मेडिकल संस्थान लगातार प्रदेश के विकास और नागरिकों को आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देता रहेगा, इसके प्रति मेरी मंगलकामनाएं हैं.

इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य हिमांशु त्रिवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल, डॉ. नीरज बोरा, भाजपा नेता नीरज सिंह आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल पहुंचे समर आर्ट वर्कशॉप के चौथे दिन, जल्द बनेगा आर्ट गैलरी

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

10 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago