Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल गुप्ता रामलीला कमेटी का हिस्सा रहे थे. दोनों के बीच रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर पहले से ही रंजिश चली आ रही थी. इस वारदात में कुल 3 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो सगे भाई थे, वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया.

pilibhit-ramlila-committee-dispute-three-killed-kaushal-gupta-arrested

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर

Murder In Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला कमेटी में हेरफेर को लेकर गोली चल गई. इस वारदात में कुल 3 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो सगे भाई थे, वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. मृतकों में अंकित गुप्ता (30 साल), मोहित गुप्ता (32 साल) और कुनाल श्रीवास्तव शामिल हैं. वहीं घायल की पहचान रोज गुप्ता के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुल 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना का मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता बताया जा रहा है. इन गिरफ्तार तीन लोगों में एक वो भी है. आरोपियों के पास से पुलिस ने राइफल और पिस्तौल बरामद किये हैं.

क्यों हुई यह घटना?

दरअसल अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल गुप्ता रामलीला कमेटी का हिस्सा रहे थे. दोनों के बीच रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर पहले से ही रंजिश चली आ रही थी. सोमवार को भी संगठन की बैठक हुई थी, इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. धीरे-धीरे कहासुनी बड़े विवाद में बदल गई. विवाद को देखते हुए बैठक खत्म कर दी गई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ. कुछ देर बाद कौशल गुप्ता के घर के बाहर एक बार फिर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी.

आरोप लगाया जा रहा है कि विवाद के तुरंत बाद कौशल गुप्ता घर से लाइसेंसी राइफल लेकर निकला और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में अंकित गुप्ता और उसके भाई मोहित गुप्ता को गोली लग गई. वहीं घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर 15 साल के कुनाल श्रीवास्तव को भी एक गोली लग गई. इस गोलीबारी में तीनों की मौत हो गई. कुनाल एक किताब की दुकान पर काम करता था.

दो लोगों की मौके पर हो गई मौत

इस वारदात में रोज गुप्ता नाम का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है. गोली लगने की वजह से अंकित और कुनाल की तो मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं घायल मोहित गुप्ता को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन अस्पातल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- 24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. एसपी सुकीर्ति माधव के मुताबिक पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital