उत्तर प्रदेश

जांच अधिकारी की संस्तुति पर पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ( Allahabad High Court ) ने कहा है कि प्रशासनिक कानूनी सिद्धांत है कि किसी कार्य को प्राधिकारी द्वारा विशेष तरीके से करने का विधान हो तो वह कार्य उसी तरीके से किया जाना चाहिए.

कोर्ट ने विभागीय जांच अधिकारी द्वारा याची को आरोपों का दोषी करार देते हुए बर्खास्त करने की संस्तुति करने और इसी आधार पर कर्मचारी को बर्खास्त किये जाने को कानूनी प्रक्रिया के विपरीत माना और 14 अप्रैल 23 की जांच रिपोर्ट व 11 दिसंबर 23 का बर्खास्तगी आदेश अवैध करार देते हुए रद कर दिया है. और याची को बर्खास्तगी के समय की सेवा स्थिति बहाल करने का निर्देश दिया है.

नये सिरे से नियमानुसार जांच करने की छूट

कोर्ट ने कहा कि यदि विभाग चाहे तो नियमानुसार तीन माह में नये सिरे से जांच कार्यवाही कर सकता है. यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार की एकलपीठ ने बरेली के पुलिस सिपाही तौफीक अहमद की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है.

मालूम हो कि याची के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया. उसने अपनी रिपोर्ट में याची को दोषी करार दिया. साथ ही बर्खास्त करने की संस्तुति भी कर दी.

सक्षम प्राधिकारी ने कारण बताओ नोटिस के बाद किया था बर्खास्त

कोर्ट ने कहा जांच रिपोर्ट के आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने कारण बताओ नोटिस के बाद बर्खास्त कर दिया. अपने स्वतंत्र विवेक का आदेश पारित करते समय इस्तेमाल नहीं किया.

याची ने जांच अधिकारी की दंड की संस्तुति की अधिकारिता पर सवाल उठाया. कहा यूपी पुलिस अधीनस्थ रैंक कर्मचारी (दंड एवं अपील ) नियमावली 1991 के नियम 14(1) के अंतर्गत जांच अधिकारी को दंड की संस्तुति करने का अधिकार नहीं है. याची ने बलबीर सिंह केस का भी हवाला दिया. प्राधिकारी को ऐसी रिपोर्ट अस्वीकार करनी चाहिए थी. इसलिए याची की रिपोर्ट की संस्तुति पर की गई बर्खास्तगी अवैध है. रद किया जाए.

ये भी पढ़े:सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार पर लगाया प्रतिबंध हटाया, मामला दोबारा हाईकोर्ट भेजा

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago