उत्तर प्रदेश

“राहुल-अखिलेश परिवारवादी लोग” भूपेन्द्र चौधरी बोले- अपराध को पूरी तरह खत्म करने का काम कर रही योगी सरकार

UP News: उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को गाजीपुर पहुंचे. जहां वो बीजेपी के सदस्यता अभियान में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपना बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव परिवारवादी लोग हैं. ये राजनैतिक क्षेत्र मे अपने परिवार की विरासत बढ़ा रहे हैं. मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, वो दोषमुक्त नहीं हुये हैं. सभी को धैर्य के साथ न्यायपालिका पर विश्वास रखना चाहिये.

बीजेपी नेता भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल अभी निर्दोष साबित नहीं हुये हैं. भूपेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव के मठाधीश माफिया के बयान पर कहा कि समाजवादी पार्टी का ये चरित्र है कि हमारे साधु सन्तो, मंदिर मठों, आस्था के प्रतीकों के बारे मे ऐसा बोलते हैं. जबकि हमारी सरकार अपराध को पूरी तरह खत्म करने का काम कर रही है.

भूपेन्द्र चौधरी ने कहाकि जो दोषी है उसके खिलाफ सरकार विधि सम्मत कठोर कार्यवाही कर रही है. भूपेन्द्र चौधरी ने अखिलेश के सपा सरकार आने पर बुलडोजर गोरखपुर भेजने के बयान पर कहा कि सपने देखने का अधिकार सभी को है.

ये भी पढ़ें- जिस नाई से लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने कटवाए थे बाल-दाढ़ी, अब उसे भिजवाया ये शानदार तोहफा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

1 hour ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago