फोटो-सोशल मीडिया
Rahul Gandhi Anti-Hindu Statement: सदन में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने पर पूरे देश में बवाल मचा है. इसके विरोध में धर्म की नगरी काशी में राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया गया है और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है.
राहुल के बयान का कड़ा विरोध करते हुए काशी में नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और उनसे माफी मांगने को कहा गया. इस दौरान ये भी कहा गया कि अगर राहुल गांधी दोबारा ऐसी गलती करते हैं, तो उनको सदन से निष्कासित किया जाना चाहिए. इस दौरान ‘राहुल गांधी होश में आओ, राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए गए.
ये भी पढ़ें-PM Modi: आज होगी एनडीए संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
राहुल गांधी के बयान पर हमला बोलते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा, “किसी पर बयान देना या किसी पर इल्जाम लगाना बहुत आसान काम है. अल्पसंख्यक या मुसलमान यहां पर सुरक्षित हैं. मुसलमानों पर असुरक्षा का इल्जाम लगाना ज्यादती होगी. ऐसे ही हिंदुस्तान के बहुसंख्यक तबके पर आतंकवाद का इल्जाम लगाना, या दहशतगर्द कहना किसी भी समुदाय को दोष देना सरासर गलत है और भ्रमित करने वाली बात है. किसी भी समुदाय पर आतंकवाद का इल्जाम नहीं लगाया जा सकता.”
मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने आगे कहा कि “आतंकवाद एक बीमारी है, जिसका इलाज तो किया जा सकता है लेकिन हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई पर आतंकवाद का टैग लगाना, बिल्कुल गलत बात है. जो लोग भड़काने वाली बातें करते हैं, वो लोग सिर्फ और सिर्फ सियासत करते हैं. उनको समाज और देश के हित से कोई मतलब नहीं होता है.”
राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बयान से हिंदुओं को अपमान किया है और नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा गिराई है. उन्हें माफी मांगनी चाहिए. उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए लेकिन उन्होंने पहले की ही भांति संसद में बचकानी हरकत कर अपने पद की गरिमा गिरा दी. राहुल को अब बहुत सोच समझकर बोलना चाहिए, जिससे न तो खुद उनकी गरिमा गिरे और न ही दूसरों को ठेस पहुंचे लेकिन लगता है कि राहुल गांधी बदलने को तैयार नहीं हैं.
बता दें कि सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने सदन में बोलते हुए बीजेपी सांसदों की तरफ इशारा करते हुए कहा था, “आप हिन्दू नहीं, हिंसक हैं.” इस सम्बंध में राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वो हिंसा की बात करते हैं..हिंसक हैं.’राहुल गांधी के इसी बयान के बाद से आरएसएस से लेकर देश के तमाम दिग्गज नेता व हिंदूवादी संगठन लगातार आलोचना कर रहे हैं और माफी मांगने की बात कह रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…
Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…
IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…