मनोरंजन

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान ने कीमोथेरेपी से पहले अटेंड किया था अवॉर्ड शो, Video शेयर कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

Hina Khan Breast Cancer: एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. शुक्रवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर है और इसका इलाज करवा रही है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान भी करें. इन खबर के बीच हिना के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं. हर कोई उनके ठीक होने की दुआ कर रहा है. इन सबके बीच अब हिना खान ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस उनकी हिम्मत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

हिना खान के पहले कीमो का वीडियो

दरअसल, कुछ दिनों पहले हिना एक इवेंट में नजर आई थीं उस वक्त किसी को नहीं पता था कि उन्हें कैंसर है और इस इवेंट के बाद वह कीमो के लिए भी जाएंगी. वीडियो की शुरुआत होती है इवेंट से जहां हिना पैपराजी के सामने पोज देती नजर आ रही है. इसके बाद एक्ट्रेस को अवॉर्ड मिलता है. अवॉर्ड लेने के बाद हिना फिर अस्पताल के लिए निकल जाती हैं. इस वीडियो में हिना फोटोशूट से लेकर अवॉर्ड शो और उसके बाद फैंस को हॉस्पिटल में जाने तक के सफर को दिखा रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस इमोशनल होती हुई भी नजर आ रही हैं.

हिना खान का मैसेज

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘इस अवार्ड नाइट में मुझे अपने कैंसर के बारे में पता था, लेकिन फिर भी मैंने नॉर्मल होने का फैसला किया. ना सिर्फ अपने लिए, बल्कि हम सभी के लिए. ये वो दिन था जिसने सब कुछ बदल दिया. ये मेरी लाइफ के सबसे चैलेंजिंग फेज की शुरुआत थी. तो चलिए खुद से वादा करते हैं. हम वही बन जाते हैं, जिसमें हम अपना विश्वास रखते हैं. मैंने इस चैलेंज को एक मौके की तरह लिया है, जिससे मैं खुद को बदल सकती हूं.’

ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के 24 साल पूरे होने पर ऐसे मनाया जश्न, शेयर किया ये खूबसूरत Video

एक्ट्रेस ने लोगो से की अपील

आगे एक्ट्रेस ने लिखा-‘मैंने अपने आप के लिए खुद को पॉजिटिविटी रखने का फैसला लिया है. मैंने खुद के लिए इसे नॉर्मल करने का सोचा है. मेरे लिए मेरा काम मायने रखता है. मैं झुकूंगी नहीं. ये अवॉर्ड मुझे मेरे पहले कीमोथेरेपी सेशन से ठीक पहले मिला है. मैं आप सभी से ये अपील करती हूं कि लाइफ में आने वाली सभी मुश्किलों को आसान बनाएं, उससे नॉर्मल होने की कोशिश करें और उसके बाद ही अपना लक्ष्य तय करें.’

वीडियो शेयर कर इमोशनल हुईं हिना

पोस्ट में हिना ने आगे कहा- ‘चाहे कितना भी मुश्किल क्यों ना है, कभी हार ना मानें और कभी भी पीछे ना हटें.’ बता दें कि इस वीडियो में हिना खान की आंखों में दर्द तो झलक रहा है लेकिन इसके बावजूद कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस हिम्मत से इस बीमारी का सामना कर रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद जहां एक तरफ फैंस भी हिना के हौसले की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सेलेब्स भी हिना खान को हिम्मत दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

6 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

39 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

51 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago