उत्तर प्रदेश

UP Weather Report: चिलचिलाती गर्मी के बीच यूपी वालों के लिए राहत की खबर, 25 जिलों में हो सकती है बारिश

UP Weather Report: इस समय पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से झुलस रहा है. उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, लेकिन अब यूपी वालों को जल्द गर्मी से राहत मिलने वाली है. 14 जून को कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, इटावा, संभल, बदायूं, हाथरस और अलीगढ़ में झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

15 जून से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 जून से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी बारिश और आंधी आने के आसार हैं. खासतौर पर गोरखपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़ सहित कुल 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. जिससे यूपी वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

लखनऊ को 15 जून के बाद गर्मी से राहत की उम्मीद

गुरुवार को प्रचंड गर्मी में झुलस रहे राजधानी लखनऊ के लिए शुक्रवार को तेज हवाएं थोड़ी राहत लेकर आईं. हालांकि हवा में नमी होने के कारण उमस भी देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार जबतक पूर्वी यूपी में बारिश नहीं होगी तबतक लखनऊ ऐसे ही तपता रहेगा. लेकिन अगले एक हफ्ते में मानसूनी फुहारें लखनऊ के लोगों को गर्मी से राहत दिलाएंगी. मौसम विभाग का कहना है कि 15 जून से मौसम में बदलाव शुरू होने के आसार नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- CM युवा योजना बनी मिसाल, पढ़े-लिखे युवाओं को खुद ढूंढकर दे रही सरकार स्वरोजगार का मौका

बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर यूपी पहुंच रह हवाएं

मई से लेकर जून तक पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू चलती है. इस दौरान ना सिर्फ तापमान में बढ़ोतरी रहती है बल्कि हवाएं भी कठोर और तीखी रहती हैं. आम तौर पर लोगों को कूलर आदि से राहत मिल जाती है, लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं. पूर्व से चलने वाली हवाएं बंगाल की खाड़ी से अपने साथ नमी लेकर आ रही हैं. जिसकी वजह से हवा में गर्मी के साथ-साथ उमस भी है. जिसकी वजह से इस बार लोगों को कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही है.

कानपुर में हीट वेव अलर्ट जारी

कानपुर इस समय प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है. पश्चिम बंगाल से यूपी पहुंच रही हवाएं अपने साथ नमी लेकर आई हैं. जिसकी वजह से कानपुर के लोगों को भयंकर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को हीट वेव का अलर्ट जारी किया था. बता दें कि, शुक्रवार को कानपुर में हीट इंडेक्स 64 (रेड जोन) में पहुंच गया था.

दक्षिणी यूपी को फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है. इलाके में लगातार हीटवेव का अलर्ट जारी किया जा रहा है. आसपास के इलाकों में बारिश या तूफान आने से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दिख रही है. मौसम विभाग ने बताया है कि वाराणसी में 17 जून से बारिश होने की संभावना है. क्योकि पश्चिमी विक्षोभ में हलचल दिख रही है.

शुक्रवार को गोरखपुर में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. जिले में गर्मी ने बीते 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. क्योंकि 1998 में जून के पहले 12 दिनों में इतनी भयंकर गर्मी देखी गई थी. गोरखपुर में शुक्रवार को दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारें गिरी. जिसकी वजह से इलाके में लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

37 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

46 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago