Bharat Express DD Free Dish

Raja Bhaiya: राजा भैया की पत्नी ने देर रात जमकर काटा हंगामा, बहन ने बुला ली पुलिस, कहा- प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर करती हैं विवाद

Raja Bhaiya: देर रात भानवी सिंह अपनी बहन के घर पहुंची, लेकिन बहन ने गेट नहीं खोला. जिसपर भानवी सिंह भड़क उठीं और हंगामा खड़ा कर दिया. राजा भैया और भानवी सिंह के बीच भी फिलहाल कानूनी विवाद चल रहा है.

Raja Bhaiya Bhanvi Singh controversy

राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद

Raja Bhaiya: लखनऊ की एक पॉश सोसायटी में बीती रात कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता और प्रतापगढ़ कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपनी बहन के घर जाकर जमकर बवाल काटा. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर जाकर समझाइश करनी पड़ी.

दरअसल लखनऊ के हजरतगंज इलाके के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह अपनी मां के साथ रहती हैं. देर रात भानवी सिंह अपनी बहन के घर पहुंची, लेकिन बहन ने गेट नहीं खोला. जिसपर भानवी सिंह भड़क उठीं और हंगामा खड़ा कर दिया. बवाल बढ़ता देख साध्वी सिंह ने 112 पर कॉल करके पुलिस को मौके पर बुला ली. पुलिस ने समझाइश कर भानवी सिंह को वापस भेजा.

बहन का आरोप- भानवी देती हैं धमकी

बहन साध्वी सिंह ने आरोप लगाया है कि राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह प्रॉपर्टी को लेकर लगातार उनके घर आकर मां और बाप को धमकाती हैं. वो अक्सर विवाद करती रहती हैं. इसी सिलसिले में वो मंगलवार की रात उनके यहां पहुंची और हंगामा किया.

ये भी पढ़ें- Kolkata Gangrape Case: 10 सालों से कॉलेज में दशहत का दूसरा नाम था मनोजीत, सिर पर नेता जी का हाथ होने से नहीं होती थी कोई कार्रवाई

राजा भैया से चल रहा कानूनी विवाद

बता दें कि, भानवी सिंह का अपने पति बाहुबली विधायक राजा भैया से कानूनी विवाद चल रहा है. उन्होंने दिल्ली की साकेत कोर्ट में तलाक का मामला दायर किया है. पारिवारिक अदालत में दाखिल एक हलफनामे में भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं.

घरेलू हिंसा का लगाया है आरोप

भानवी सिंह ने राजा भैया पर 1994 में शादी के बाद से ही घरेलू हिंसा, दुर्व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई महिलाओं से संबंध होने और अक्सर डांस बार जाने का आरोप लगाया है.

फिलहाल राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read