उत्तर प्रदेश

यूपी ने सरकारी नौकरी में बनाया रिकॉर्ड, आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ रहा है भारत: डॉ दिनेश शर्मा

Dinesh Sharma Statement: राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि देश आज मजबूती से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ रहा है. इस प्रक्रिया में रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो रही है. पिछले सात साल में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी नौकरी देने का नया रिकार्ड बनाया है. इसके साथ ही लाखों की संख्या में रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं.प्रदेश का युवा रोजगार सृजनकर्ता के रूप में सामने आया है.

रोजगार महाकुंभ को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि ये गर्व का विषय है कि राजधानी लखनऊ में इतने बडे पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर रोजगार के अवसर देने की एक मुहिम चली है. यहां पर सरकारी स्तर पर जिस प्रकार से नौकरियां दी गईं है वह एक रिकार्ड है. पिछले सात साल में आठ लाख से भी अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं हैं. इसके साथ ही लाखों युवाओं को रोजगार के अप्रत्यक्ष अवसर भी प्रदान किए गए हैं.

अमेरिकी टैरिफ की चुनौती पर डा शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दुनिया में काफी बदलाव आया है. भारत पर काफी टैरिफ लगाए गए हैं पर देश विचलित नहीं है. प्रधानमंत्री का कहना साफ है कि कृषि और पशुपालन से जुडे क्षेत्रों में देश के किसानों के हितो से समझौता नहीं किया जाएगा.

अमेरिकी टैरिफ पर भारत का रुख

उनका कहना था कि अमेरिका को भारत से होने वाले निर्यात का केवल आधा भाग ही इस प्रकार के टैरिफ से प्रभावित होगा. दूसरी ओर भारत की सरकार ने दुनिया के अन्य देशों से फ्री ट्रेड समझौता कर लिया है जिससे अमेरिका के टैरिफ लगाने से होने वाले नुकसान की भरपाई हो सकेगी. आज भारत अमेरिका जैसी महाशक्ति का संयम के साथ सामना कर रहा है जवाब दे रहा है तथा अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर रख रहा है. देश में उत्पादन के साथ ही उपभोग भी बढ़ रहा है. यह स्वदेशी कारण की तरह एक सकारात्मक पहल है स्वदेशी का मंत्र सफलता की कुंजी है.

भारत विकसित राष्ट्र की परिकल्पना के साथ विकास की गति को बढा चुका है. इसका प्रमुख कारण है कि देश ने निर्यात संवर्धन नीति को चुना है. आज रूस से आ रहे सस्ते तेल के कारण भारत के पास संसाधन बढा है जिसका प्रयोग इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में हो रहा है. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार महाकुंभ के आयोजन को शानदार पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में व्यवसायिक शिक्षा पर जोर दिया गया है. इससे देश स्वावलम्बी बनेगा और देश का युवा रोजगार सृजनकर्ता के रूप में सामने आएगा. भारत हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है.

कोरोना के बाद अमेरिका में बेरोजगारी तेजी से बढी है. लेकिन भारत में अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूती की ओर बढ रही है. आज भारत में युवाओं के लिए देश में ही बेहतरीन अवसर उपलब्ध हो रहे हैं.युवाओं को दूसरे देशों में जाने की अब जरूरत नहीं है.हिन्दुस्तान की मेधा शक्ति का कोई मुकाबला नहीं है.

इन्फ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा में बदलाव

सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद यूपी में इन्फ्रास्ट्रक्चर तेजी से ठीक हुआ है. पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यूपी एक्सप्रेस वे वाले प्रदेश के रूप में पहचाना जाने लगा है. प्रदेश पूरी तरह से बदल चुका है और अब ये मेट्रो वाला प्रदेश बन गया है जहां पर 21 हवाई अड्डों को संचालन हो रहा है. प्रदेश की दशा और दिशा बदल गई है और राजधानी लखनऊ एक एजुकेशनल हब के रूप में उभरा है. आज प्रदेश के विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्र शिक्षा पाने के लिए आ रहे हैं. यूपी के एक निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालय में तो 50 से अधिक देशों के छात्र पढ रहे हैं.शिक्षा के स्तर में आया ये बदलाव गर्व की अनुभूति कराता है.

आज देश से मेधा का पलायन रुका है. इसलिए बेरोजगारी की दर भी स्थिर होकर पांच प्रतिशत से नीचे आ रही है. देश में प्रति व्यक्ति आय भी बढी है. 2014 में ये 86000 रुपये लगभग सालाना थी जो पिछले 11 साल में बढकर 2 लाख से अधिक हो गई है. पिछले 11 साल में देश ने विकास की अभूतपूर्व यात्रा की है. इस यात्रा में नौजवानों का सबसे बडा योगदान रहा है. आज केवल नौकरी ही विकल्प नहीं है बल्कि मुद्रा लोन , स्टार्ट अप इंडिया आदि जैसी तमाम योजनाए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही हैं.

योजनाओं से युवाओं को नया भरोसा

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत किसी समय में याची था और यहां के लोग अमेरिका से आए खराब गेंहू को खाने के लिए मजबूर होते थे पर अब देश याची नहीं रहा है. अब देश के लोगों को 10 किलो राशन फ्री में मिल रहा है. देश के लोगों को पीएम आवास , गैस का चूल्हा आदि फ्री में मिल रहा है तथा खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान सम्मान निधि मिल रही है.

आवास प्रधानमंत्री आवास से लेकर गैस का चूल्हा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन आपदा की स्थिति में मुआवजा और तमाम सरकारी योजना में युवाओं के उज्जवल भविष्य की ओर संकेत किया है कार्यक्रम डायरेक्टर रोजगार I.A.S नेहा प्रकाश, कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर श्री अभिषेक भारती भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: UP News: अमरोहा में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को जबरन पिला दिया तेज़ाब, 17 दिनों तक अस्पताल में तड़पी पीड़िता

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

19 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

21 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

39 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago