उत्तर प्रदेश

भव्य और दिव्य होगी अयोध्या की दिवाली, 25 लाख दीपों से जगमगाएगी रामलला की नगरी, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

अयोध्या में प्रभु रामलला के नव मंदिर में विराजित होने के बाद पहली दीपावली बेहद भव्य और दिव्य होने जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में सकल विश्व में एक यूनिक इवेंट के तौर पर अपनी पहचान बना चुके अयोध्या के दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम में इस बार भी नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी है.

Deepotsav में जलेंगे 25 लाख दीए

रामनगरी में छोटी दीपावली पर 55 घाटों पर 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित होंगे, जिसकी अगुवाई खुद डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल कर रही हैं.

30 हजार स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मा

उनके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 हजार स्वयंसेवकों को लगाने की तैयारी की है, जिनकी मदद से सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अयोध्या धाम का नाम दर्ज होगा. खास बात यह है कि 25 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 28 लाख दीए बिछाए जाएंगे.

प्रशासन तैयारी में जुटा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद का पहला दीपोत्सव ऐतिहासिक बनाया जाएगा. आठवें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमर कस ली है. दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.

दीपोत्सव ( Deepotsav) में सहभागिता के लिए पंजीकरण का कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा. 20 अक्टूबर से स्वयंसेवकों का आईकार्ड का वितरण शुरू कर दिया जाएगा. 26 अक्टूबर से घाटों पर दीए की खेप पहुंचनी शुरू हो जाएगी. 27 अक्टूबर से स्वयंसेवकों द्वारा घाटों पर दीए बिछाने के साथ 30 अक्टूबर को दीए प्रज्ज्वलित करके विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा.

दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर नोडल समन्वयक प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि राम की पैड़ी के 55 घाटों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए 25 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाने के लक्ष्य को लेकर 28 लाख दीए बिछाए जाएंगे, जिसके लिए 30 हजार स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे. विवि परिसर सहित 14 महाविद्यालय, 37 इंटर कॉलेज, 40 एनजीओ शामिल हैं. विश्वविद्यालय द्वारा मैपिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है. 17 या 18 अक्टूबर से घाटों पर कर्मियों द्वारा मार्किंग का कार्य होगा.

यह भी पढ़ें- क्या EVM की बैट्री से हो सकती है छेड़छाड़? पूर्व चुनाव आयुक्त ने जो कहा, उसे आपको भी जानना चाहिए

योजना के अनुसार, राम की पैड़ी के सभी घाटों पर 16 गुणे 16 ब्लॉक में 30 एमएल दीए में 30 एमएल सरसों का तेल पड़ेगा. सभी दीयों में कुल मिलाकर 90 हजार लीटर सरसों तेल लगेगा, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग से पूरा किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago