Delhi News/मृगांक प्रभाकर: आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ एक बार फिर बढ़ने वाला है. रॉयटर्स (Reuters) के एक नए सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर महीने में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) बढ़कर 5.93 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जो कि सितंबर में 5.54 प्रतिशत थी. इस बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण खाद्य पदार्थों (Food Inflation) की कीमतों में तेजी है, जिसके 8.20 प्रतिशत तक जाने की आशंका जताई जा रही है.
रॉयटर्स के सर्वे के अनुसार, अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंच सकती है. कमजोर मानसून और सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है. महंगाई के RBI की ऊपरी सीमा के करीब पहुंचने के कारण आने वाले दिनों में ब्याज दरों और EMI में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है.
महंगाई का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता दिखाई दे रहा है. सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर के 5.93% तक पहुंचने का अनुमान है, जो कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 6 प्रतिशत के ऊपरी टॉलरेंस लेवल के बेहद करीब है. सब्जियों से लेकर दूध, अंडे और खाद्य तेलों तक हर चीज की कीमतें आम आदमी को परेशान कर रही हैं.
अर्थशास्त्री आकाश जिंदल के अनुसार, महंगाई में इस उछाल के पीछे कमजोर मानसून और खाद्य आपूर्ति में आई बाधा मुख्य वजह है. बारिश के असमान वितरण से कृषि उत्पादन प्रभावित हुआ है. खासकर प्याज के दाम साल की शुरुआत से दोगुने हो चुके हैं. चूंकि खुदरा महंगाई बास्केट में खाद्य पदार्थों की हिस्सेदारी करीब 40% है, इसलिए इनमें हुआ मामूली उछाल भी पूरे आंकड़े को ऊपर ले जाता है.
बढ़ती महंगाई अब रिजर्व बैंक (RBI) के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई है. यदि अक्टूबर के अनुमान सही साबित होते हैं, तो ब्याज दरों पर दबाव और बढ़ जाएगा. अक्टूबर में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद अब दिसंबर में एक और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है, जिससे होम लोन और अन्य कर्जों की ईएमआई (EMI) बढ़ सकती है.
यह भी पढे़ं-दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा
-भारत एक्सप्रेस
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…
UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…
Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…