Sitapur Encounter: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से में पुलिस ने पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. कथित तौर पर पूर्व सांसद के मर्डर की नीयत से उनके घर के बाहर पहुंचे एक युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और सीतापुर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक किसी पुरानी जमीनी रंजिश के चलते पूर्व सांसद राजेश वर्मा से खुन्नस खाए बैठा था. इसी रंजिश में वह वारदात को अंजाम देने के इरादे से सीधे पूर्व सांसद के घर के बाहर जा धमका. आरोपी पूरी तैयारी के साथ आया था; उसके पास एक अवैध तमंचा, कुछ जिंदा कारतूस और एक धारदार चाकू बरामद हुआ है.
गनीमत रही कि समय रहते पुलिस को भनक लग गई और कोई बड़ी वारदात होने से टल गई. आरोपी की पहचान सीतापुर के ही तंबौर थाना क्षेत्र के रहने वाले शादाब के रूप में हुई है, जिसका पहले का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है.
लहरपुर के सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर तंबौर पुलिस टीम ने शादाब को पूर्व सांसद की हत्या की साजिश रचने के आरोप में हिरासत में लिया था. लेकिन शादाब रास्ते में पुलिस कस्टडी से चकमा देकर भागने लगा.
इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की, तो आरोपी ने तंबौर इलाके में एक ईंट भट्टे के पास आम के बाग में खुद को घिरा पाकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो फायर झोंक दिए. पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली शादाब के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया. यह पूरी कार्रवाई एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में की गई.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद एनकाउंटर पर दिनेश शर्मा का अबू आजमी को करारा जवाब, पूछा- अपराधी गोली चलाए तो क्या पुलिस उसका धर्म पूछेगी?
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…
Lucknow News: लखनऊ के रहीमनगर में सिपाही संदीप यादव ने सीपीआर (CPR) देकर बुजुर्ग की…
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…