Bharat Express DD Free Dish

जमीनी रंजिश में पूर्व सांसद के मर्डर का प्लान! तमंचा-चाकू लेकर पहुंचे युवक की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

सीतापुर में पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी शादाब को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुरानी जमीनी रंजिश के कारण आरोपी तमंचा और चाकू लेकर पूर्व सांसद के घर के बाहर पहुंचा था. पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास के दौरान हुई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है.

Sitapur Encounter Youth Planning To Murder Former MP Rajesh Verma Arrested

Sitapur Encounter: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से में पुलिस ने पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. कथित तौर पर पूर्व सांसद के मर्डर की नीयत से उनके घर के बाहर पहुंचे एक युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और सीतापुर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

जमीनी रंजिश में मर्डर का था प्लान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक किसी पुरानी जमीनी रंजिश के चलते पूर्व सांसद राजेश वर्मा से खुन्नस खाए बैठा था. इसी रंजिश में वह वारदात को अंजाम देने के इरादे से सीधे पूर्व सांसद के घर के बाहर जा धमका. आरोपी पूरी तैयारी के साथ आया था; उसके पास एक अवैध तमंचा, कुछ जिंदा कारतूस और एक धारदार चाकू बरामद हुआ है.

गनीमत रही कि समय रहते पुलिस को भनक लग गई और कोई बड़ी वारदात होने से टल गई. आरोपी की पहचान सीतापुर के ही तंबौर थाना क्षेत्र के रहने वाले शादाब के रूप में हुई है, जिसका पहले का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है.

कस्टडी से भागने की कोशिश

लहरपुर के सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर तंबौर पुलिस टीम ने शादाब को पूर्व सांसद की हत्या की साजिश रचने के आरोप में हिरासत में लिया था. लेकिन शादाब रास्ते में पुलिस कस्टडी से चकमा देकर भागने लगा.

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की, तो आरोपी ने तंबौर इलाके में एक ईंट भट्टे के पास आम के बाग में खुद को घिरा पाकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो फायर झोंक दिए. पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली शादाब के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया. यह पूरी कार्रवाई एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में की गई.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद एनकाउंटर पर दिनेश शर्मा का अबू आजमी को करारा जवाब, पूछा- अपराधी गोली चलाए तो क्या पुलिस उसका धर्म पूछेगी?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read