उत्तर प्रदेश

‘यूपी में ठाकुर के एनकाउंटर से अखिलेश यादव की तो इच्छा पूरी हो गई..’, बेटे अनुज प्रताप की मौत पर बोले पिता; राजभर ने भी उठाया सवाल

UP STF Encounter: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल बदमाश अनुज प्रताप सिंह का यूपी पुलिस और स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) ने एनकाउंटर कर दिया. डकैती कांड के बाद से अनुज फरार चल रहा था, उस पर 1 लाख रुपये का इनाम था. एनकाउंटर में हुई उसकी मौत के बाद अनुज के पिता धर्मराज सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का नाम लेकर ठाकुर अनुज प्रताप सिंह के पिता धर्मराज ने कहा— “मेरे बेटे के एनकाउंटर से अखिलेश यादव को तो तसल्ली मिली. अनुज के मरने से उनकी (अखिलेश यादव) इच्छा की पूर्ति तो हो गई. सरकार की जैसी मर्जी हो, वो वैसा कर सकती है.”

बेटे अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर का पता चलने पर पिता धर्मराज सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

गौरतलब हो कि अखिलेश यादव मौजूदा राज्य सरकार पर ये कहकर हमला बोलते रहे हैं कि ‘यूपी में तो यादवों को निशाना बनाया जा रहा है. कोई और नहीं मारा जाता, बस यादव दिखते हैं.’ अखिलेश ने पिछले दिनों एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि STF ने जौनपुर के मंगेश यादव का फर्जी एनकाउंटर कर दिया. इस (योगी) सरकार में STF सरनेम देखकर लोगों को मारती है.

अखिलेश यादव का आरोप था कि मंगेश को यादव होने की वजह से मारा गया, जबकि ठाकुर होने के चलते डकैती कांड के अन्य आरोपियों के पैर में गोली मारी गई या उन्हें सरेंडर करवा दिया गया.

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी उन्नाव एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा.

मंत्री राजभर ने भी अखिलेश को आड़े हाथों लिया

अनुज प्रताप सिंह के मारे जाने के बाद अखिलेश को सुभासपा नेता और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी निशाने पर लिया. उन्नाव एनकाउंटर को लेकर राजभर बोले, “जब यादव मारा जाता है तो समाजवादी पार्टी बोलती है लेकिन जब मुसलमान, पंडित, ठाकुर मारे जाते हैं तब क्यों नहीं बोलते? विकास दुबे मारा गया, अखिलेश तब क्यों नहीं बोले?”

जिसे STF ने मारा, कौन था वो अनुज प्रताप सिंह

अनुज प्रताप सिंह अमेठी जिले के मोहनगंज थाना इलाके के जनापुर का रहने वाला था. उसका नाम सुल्तानपुर डकैती गैंग का सरगना बताए जा रहे विपिन सिंह के साथ जुड़ा था. बताया जाता है कि अनुज उसका सबसे करीबी गुर्गा था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

21 minutes ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

36 minutes ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

38 minutes ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

2 hours ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

3 hours ago