दुनिया

कंकाल की छाती पर रखा मिला पत्थर, कब्र से वापसी का था खौफ! खुदाई से क्या पता चला?

रेवेनेंट (Revenant) का मतलब होता है वह जो मौत के बाद फिर लौट आए. जिसे मरा हुआ मान लिया गया हो, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर से प्रकट हो जाए. आज हम इस तरह की बातों में ज्यादा विश्वास नहीं करते, पर सत्रहवीं सदी के एक कंकाल से मिली जानकारी कुछ और ही कहानी बयां करती है.

सत्रहवीं शताब्दी के गैलोस की खुदाई

कुछ पुरातत्वविद जर्मनी में सत्रहवीं शताब्दी के गैलोस (Gallows) के पास खुदाई कर रहे थे. गैलोस वह जगह थी जहां लोगों को फांसी दी जाती थी. जर्मनी के क्वेडलिंबर्ग कस्बे में ऐसा ही एक गैलोस मौजूद था, जहां 1660 से 19वीं सदी तक कैदियों को मौत की सजा दी जाती थी. इस जगह के आसपास 16 कब्रें मिलीं, जहां पर शवों को दफनाया गया था.

मौत के बाद वापस लौटने का खौफ

16वीं से 18वीं सदी के बीच यूरोप में रेवेनेंट्स का खौफ बढ़ने लगा था. उस समय लोगों को असमय मौत के घाट उतार दिया जाता था, और यह डर रहता था कि ये लोग मौत के बाद वापस लौट सकते हैं. पुरातत्वविद मारिता गेनेसिस, जो इस खुदाई की अगुवाई कर रही थीं, ने लाइव साइंस को बताया कि उस समय यह मान्यता थी कि जो लोग अचानक और बिना अपनी बात कहे मारे जाते थे, वे हमारी दुनिया में फिर से लौट सकते हैं.

ऐसे डर के चलते कई तरीके अपनाए जाते थे ताकि मुर्दों को मौत के बाद वापस लौटने से रोका जा सके. मसलन, शवों पर ‘पवित्र’ जल छिड़कना, लकड़ी के क्रॉस लगाना, हाथ-पैर बांधना, या फिर उन्हें लकड़ी से ढंक देना. इन उपायों का मकसद यह होता था कि मौत के बाद वे जीवित न हो सकें.

ये भी पढ़ें- आज से करीब 10 से 30 हजार साल पहले युवाओं में कब आती थी Puberty? साइंटिस्ट्स ने कंकालों का निरीक्षण कर लगाया अनुमान

खुदाई के दौरान मिला यह कंकाल बिना ताबूत के पीठ के बल दफनाया गया था, और इसकी छाती पर बड़े पत्थर रखे गए थे. ऐसा माना जाता है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि मृतक वापस न लौट सके. इस कंकाल में मौत की सजा के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले, लेकिन पुरातत्वविदों का मानना है कि फांसी या डूबने जैसी मौत के बाद शरीर पर कोई निशान नहीं बचते. गेनेसिस का कहना है कि आगे की जांच से शायद इस व्यक्ति की मौत के सही कारणों का पता चल सके.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago