उत्तर प्रदेश

भदोही सांसद विनोद बिंद के कार्यालय में मटन पार्टी में हुआ बवाल, बोटी को लेकर दो पक्षों में मारपीट

उत्तर प्रदेश के भदोही से बीजेपी सांसद विनोद बिंद के मिर्जापुर स्थित कार्यालय पर 14 नवंबर की रात आयोजित एक मटन पार्टी में विवाद खड़ा हो गया. इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों के लगभग 250 लोग शामिल थे और सभी बकरे की बोटी का आनंद ले रहे थे. स्थिति सामान्य चल रही थी, लेकिन तभी एक अप्रत्याशित घटना घटी जिसने माहौल को बदल दिया.

दरअसल, सांसद के ड्राइवर के भाई ने एक युवक को बोटी की जगह केवल तरी (ग्रेवी) परोस दी. इसके बाद वह युवक भड़क गया और बोटी की बजाय केवल ग्रेवी मिलने पर उसने आपत्ति जताई. आरोप है कि युवक ने अपशब्दों का प्रयोग किया और जब परोसने वाले ने इसका विरोध किया, तो युवक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. इस पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी.

सूत्रों के अनुसार, खाने के दौरान बोटी की जगह ग्रेवी मिलने पर शुरू हुआ यह विवाद हिंसक रूप ले लिया. मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए और आसपास भगदड़ मच गई. पंगत में बैठे लोग अपने पत्तल लेकर भाग गए, जबकि कुछ लोग बोटी और रोटी लेकर घर जाते हुए भी देखे गए.

यह घटना मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र के करसड़ा गांव के पास हुई, जहां सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर यह भोज आयोजित किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था, लेकिन अचानक हुए झगड़े ने माहौल बिगाड़ दिया.

इस मामले में बीजेपी सांसद के कार्यालय के प्रभारी उमाशंकर बिंद ने बताया कि विवाद शराब के नशे में कुछ लोगों के बीच हुआ था. उनके अनुसार, पार्टी में शामिल होने वाले लोग बिना किसी परेशानी के खाना खा रहे थे, लेकिन बाद में नशे की हालत में कुछ व्यक्तियों के बीच बहस और मारपीट हो गई. इस घटना के बाद स्थिति को शांत करने के लिए स्थानीय लोगों ने पहल की और किसी तरह मामला शांत करवा दिया.

हालांकि इस झगड़े में कुछ लोग चोटिल हुए, लेकिन प्रशासन ने इसे लेकर कोई गंभीर प्रतिक्रिया नहीं दी. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट नहीं बल्कि इस वजह से लगी झांसी के अस्पताल में आग, चश्मदीद गवाहों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago