Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली दंगों में आरोपी शाहरुख पठान को बीमार पिता की देखभाल के लिए 15 दिन की अंतरिम जमानत

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने के आरोपी शाहरुख पठान को 15 दिनों की अंतरिम जमानत दी. उसे अपने बीमार पिता की देखभाल और परिवार के लिए धन की व्यवस्था करने की अनुमति मिली.

shahrukh Pathan

शाहरुख पठान (फाइल फोटो.)

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों के दौरान पुलिस के हवलदार पर पिस्तौल तानने के आरोपी शाहरुख पठान को 15 दिनों की अंतरिम जमानत दी है. यह जमानत उसे अपने बीमार पिता की देखभाल और परिवार के लिए धन की व्यवस्था करने के उद्देश्य से दी गई है. अदालत ने 20 हजार रुपये के जमानती बांड और उतनी ही राशि के निजी मुचलके पर उसे रिहा करने का आदेश दिया.

दिल्ली पुलिस ने पठान की जमानत याचिका का विरोध करते हुए अदालत में कहा कि वह एक गंभीर अपराध के मामले में जेल में बंद है और जमानत मिलने पर शर्तों का उल्लंघन कर सकता है. इस पर अदालत ने निर्देश दिया कि जेल से रिहाई के बाद पठान अपना मोबाइल नंबर जांच अधिकारियों को देगा और अपना फोन हमेशा ‘स्विच ऑन’ रखेगा.

CAA विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई थी गोलीबारी

यह मामला फरवरी 2020 में हुए सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ा है. इस दौरान जाफराबाद में एक प्रदर्शनकारी ने वर्दीधारी पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई थी. इस घटना को एक पत्रकार ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया था, जो मीडिया में तेजी से वायरल हो गई थी.

गोलीबारी के बाद शाहरुख पठान गिरफ्तारी से बचते हुए दिल्ली से फरार हो गया था. वह उत्तर प्रदेश के शामली पहुंचा, जहां अंततः दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने जिस कार का इस्तेमाल किया था, वह उसके चाचा के बेटे की थी. बाद में कार खराब होने पर उसे हरियाणा के एक गैरेज में छोड़ दिया गया था.


ये भी पढ़ें- अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला: जमानत मिलने के बावजूद क्रिश्चियन मिशेल ने जेल से बाहर आने से किया इनकार


फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच भड़की हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस भी बरामद किए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital