Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों से बीती रात दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं. एक तरफ जहां बलिया में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब हर्ष फायरिंग में एक 10 साल के मासूम की जान चली गई, वहीं दूसरी तरफ इटावा में पारिवारिक कलह का ऐसा खौफनाक अंत हुआ कि मां-बेटे दोनों ने अपनी जान दे दी. दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी पार शिवपुर दियर के पुरवा पांडे का डेरा में शुक्रवार रात एक बारात आई थी. शादी के जश्न के बीच किसी रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिसकी गोली सीधे एक 10 साल के बच्चे को जा लगी और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई.
एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि रात करीब सवा 10 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी. गोली चलाने वाला व्यक्ति मृतक बच्चे का रिश्तेदार ही बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं.
दूसरी दर्दनाक घटना इटावा जिले के लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिंडोली गांव की है. यहां एक घर में मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. जवान बेटे को अपनी आंखों के सामने तड़प-तड़प कर दम तोड़ता देख मां इस गहरे सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी.
ये भी पढ़ें: घबराएं नहीं..! 11:40 में आपके फोन पर भी आया ‘इमरजेंसी अलर्ट’? जानें ‘ड्रील’ के मायने
इस डबल सुसाइड केस से पूरे चिंडोली गांव में हड़कंप मच गया और मातम पसर गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव खुद देर रात पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और आत्महत्या के स्पष्ट कारणों की गहनता से जांच की जा रही है.
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…