उत्तर प्रदेश

यूपी में साइबर फ्रॉड का हैरान करने वाला मामला, बिना बैंक डिटेल के शातिर ने उड़ा लिए 27 लाख रुपये

UP Cyber Crime: दिल्ली एनसीआर में साइबर फ्रॉड का नया मामला सामने आया है. दरअसल नोएडा में एक महिला को बेहद चालाकी से 27 लाख रुपये का चूना लगाया गया. बता दें कि नोएडा में रहने वाली ज्योत्सना भाटिया नाम की महिला एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास बीते 31 अगस्त को एक कॉल आया था. कॉल रिसीव करने के बाद कॉलर ने खुद की पहचान एक कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के तौर पर बताई. इसके बाद उसने महिला को ई-सिम के बारे में बताया.

ई-सिम के नाम पर उड़ा लिए 27 लाख

महिला को यह यूजफुल लगा. इसके बाद आरोपी ने महिला को आगे का प्रोसेस बताया और उस दौरान उसे मैसेज पर आने वाले एक कोड पर क्लिक करने के लिए कहा. फिर, विक्टिम महिला ने आरोपी द्वारा बताए गए प्रोसेस को फॉलो किया. ऐसा करने के बाद महिला का ई-सिम एक्टिवेट हो गया.

पीड़ित महिला को लगा कि उसका नया ई-सिम उसके पास 1 सितंबर को पहुंच जाएगा. जब 1 सितंबर को महिला का सिम कार्ड उसके पते पर नहीं पहुंचा तो उसने कंपनी के स्टोर पर जाकर डुप्लीकेट सिम कार्ड खरीदी. सिम कार्ड को मोबाइल फोन में लगाते ही उसे पास बैंक से ढेर सारे मैसेज मिले. इस दौरान उसे पता चला कि 27 लाख रुपये का चूना लग चुका है.

फिक्स्ड डिपोजिट तोड़ा गया

पीड़ित महिला द्वारा किए गए एफआईआर में बताया गया है कि आरोपी ने उसके फिक्स्ड डिपोजिट को तोड़ा और दो बैंक खातों से रुपये उड़ाए. इतना ही नहीं, आरोपी ने 7.40 रुपये का लोन भी लिया.

इस घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित महिला की ईमेल आईडी हैक की. इसके बाद दो मोबाइल बैंकिंग का एक्सेस लिया. फिर, बैंक खाते से कुल 27 लाख रुपये उड़ा लिए.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

7 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

15 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

17 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

31 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

52 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago