बिजनेस

‘फर्जी हैं अफ्रीकी देश केन्‍या में हमारी मौजूदगी से जुड़ी प्रेस रिलीज…’, फेक न्यूज पर अडानी ग्रुप की चेतावनी

Adani Group News: भारत के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में से एक अडानी ग्रुप ने अफ्रीका महाद्वीप के देश केन्या में अपनी उपस्थिति से इनकार किया है, अडानी ग्रुप की ओर से केन्‍या में समूह के संचालन से जुड़ी प्रेस विज्ञप्तियों को फर्जी बताया और उनका दृढ़ता से खंडन किया.

अडानी ग्रुप ने फर्जी सूचनाएं प्रसारित करने वालों को सोमवार को चेतावनी दी, और कहा कि हम गलत सूचना फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे. अडानी ग्रुप ने अपने बयान में कहा, “दुर्भावनापूर्ण इरादे से कुछ निहित स्वार्थी तत्व कई फर्जी प्रेस विज्ञप्तियां प्रसारित कर रहे हैं, जिनमें केन्या में हमारी उपस्थिति से संबंधित ‘अडानी ग्रुप ने निराधार आरोपों और धमकियों की निंदा की’ शीर्षक भी शामिल है.”

बयान में कहा गया, “हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि न तो अदाणी समूह और न ही उसकी किसी कंपनी या सहायक कंपनी ने केन्या से संबंधित कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. हम ऐसे कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और सभी से आग्रह करते हैं कि वे इन फर्जी धोखाधड़ी वाली विज्ञप्तियों को पूरी तरह से नजरअंदाज करें. हम झूठी बातें फैलाने में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.”

अडानी ग्रुप ने कहा, “हम बताना चाहते हैं कि हमारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियाँ हमारी वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं. हम मीडिया और प्रभावशाली लोगों को अडानी समूह पर किसी भी लेख या समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों और स्रोतों को सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.”

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago