West Bengal News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर कांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर बातचीत के लिए बुलाया. उन्होंने कहा— ‘ये आख़िरी कोशिश है..डॉक्टर्स आज शाम 5 बजे मुलाकात के लिए हमारे पास आएं.’
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ममता के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए कहा है. सीएम ममता ने सोमवार को बातचीत का आखिरी मौका दिया है. हालांकि, उनके हालिया बयान के बाद भी डॉक्टर्स की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
15 जूनियर डॉक्टर्स आज बातचीत के लिए आएं: CM
सीएम ममता बनर्जी की ओर से कहा गया कि हमसे मिलने के लिए डॉक्टर्स आज ही आएं. मीटिंग में लाइव स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डिंग नहीं होगी. इसके अलावा 15 डॉक्टर्स ही आएं, इससे ज्यादा नहीं.
अब से पहले सीएम ममता बनर्जी चार बार डॉक्टर्स से बातचीत के लिए अनुरोध कर चुकी हैं. ये बातचीत का 5वां बुलावा है. 14 सितंबर को मुख्यमंत्री ममता खुद डॉक्टर्स के प्रदर्शन स्थल पर गई थीं और मीटिंग के लिए कहा था.
बंगाल में 33 दिन से प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में एक 32 वर्षीय महिला जूनियर डॉक्टर से दरिंदगी और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में डॉक्टर्स पिछले 38 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने सुरक्षा, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के इस्तीफे समेत 5 मांगें रखी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि डॉक्टर्स अपना प्रदर्शन खत्म करके अपनी ड्यूटी पर लौटें, ताकि मरीजों को समय पर उचित मिल सके.
— भारत एक्सप्रेस
IRCTC Special Train List: त्योहारों पर घर जाने की है जल्दी? रेलवे की इन 100…
Anand Vihar Railway Station: छठ पूजा पर घर जाने के लिए दिल्ली के आनंद विहार…
Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…