उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों का बस्ता होगा गायब, UP सरकार ने लागू की नई शिक्षा नीति

उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों के कंधे के बोझ को हल्का करने के लिए नई शिक्षा नीति को लागू करने वाली है. यूपी सरकार का ये ऐसा कदम है, जिससे न केवल कंधे से बस्ता ही गायब होगा बल्कि बच्चों की पढ़ाई  भी रोमांचक और मजेदार हो जाएगी.

किताबी ज्ञान नहीं, होंगे करिकुलर एक्टिविटीज

इस नई शिक्षा नीति को आनंदम योजना के अंतर्गत लाया गया है. इसके तहत राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10 दिन की बैगलेस क्लास शुरू की जा रही है. इन क्लासेस में बच्चों को किताबी ज्ञान की जगह खेल, को-करिकुलर एक्टिविटीज और प्रैक्टिकल सीखने का मौका मिलेगा.

कितने दिन के होंगे क्लासेस?

आनंदम योजना के तहत लाए गए इस नई शिक्षा नीति के अनुसार, कक्षा 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए पूरे साल में  10 दिनों की बेगलेस क्लासेस होंगी. इन 10 दिनों के लिए उन्हें विद्यालय में बैग लेकर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. खासतौर पर शनिवार को इन बच्चों को खेलकूद, पिकनिक, भाषण, वाद-विवाद और अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल कराया जाएगा, ताकि सीखने की प्रक्रिया को और भी मजेदार बनाया जा सके.

कौन सी गतिविधियां होंगी

इन Bagless Days में बच्चों को सिर्फ क्लासरूम तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें अलग-अलग तरह की क्रिएटिव गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा. इस नीति का उद्देश्य यही है कि बच्चे अनुभवों और खेल के जरिए भी कुछ सीख सकें. इस क्लास में खेल-कूद, स्पीच कॉम्पिटिशन, डिबेट, पिकनिक, कला, म्यूजिक, डांस, ग्राउड एक्टिविटी और टीम वर्क, क्रिएटिव प्रोजेक्ट जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी.

बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ाने का उद्देश्य

आनंदम योजना का के जरिए सरकार का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास को विकसित करना और उन्हें तनाव मुक्त रखना है. साथ ही उनके सीखने की प्रक्रिया को मजेदार बनाना है.

इस नई नीति से सरकार चाहती है कि बच्चों को अपने अंदर के टैलेंट को पहचानने का मौका मिले और उसके विकास के लिए आउटडोर व ग्राउंड बेस्ड गतिविधियां बढ़ाई जाएं.

ये भी पढ़ें: जर्मनी में भारतीयों के लिए बढ़ा मौका: इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा डिमांड, 2 लाख से अधिक प्रोफेशनल्स की जरूरत

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

2 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

8 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

18 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

46 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

1 hour ago