उत्तर प्रदेश

लखनऊ समेत 6 जिले SCR घोषित, डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी CM योगी को बधाई, बोले— अब इलाके का समग्र विकास होगा

State Capital Region In UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 6 जिलों के 27 हजार वर्ग मील के क्षेत्र को SCR यानी राज्य राजधानी क्षेत्र घोषित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने राज्य राजधानी क्षेत्र की अधिसूचना जारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद लखनऊ का समग्र विकास होगा.

बता दें कि डॉ. राजेश्‍वर सिंह लखनऊ से सटे सरोजनीनगर क्षेत्र के विधायक हैं. उन्होंने 15 जून 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर देश की राजधानी दिल्ली की तरह ही यूपी की राजधानी लखनऊ और आस-पास के टाउनशिप इलाके को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) विकसित करने की मांग की थी. तब उन्होंने कहा था कि इससे राजधानी लखनऊ के विकास में आ रही कमियों को दूर किया जा सकेगा.

 

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपने पत्र में लिखा था कि लखनऊ के समग्र विकास के लिए ‘Arterial Region’ के तौर पर इससे जुड़े इलाकों को भी इनके विकास में समायोजित किया जाना चाहिए. इससे इंफ्रास्ट्रक्चर, इण्डस्ट्रियल विकास पार्कों, लॉजिस्टिक विकास पार्कों, रोड ट्रांसपोर्ट सड़क परिवहन तथा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का उन्नयन होगा.

नोटिफिकेशन जारी होने पर डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कहा कि पहले देश की राजधानी दिल्ली तथा उससे जुड़े हुए अन्य सैटेलाइट टाउन के विकास को समन्वित करते हुए एक नेशनत कैपिटल रीजन बनाया गया था और उसके बाद से इस पूरे इलाके का समग्र विकास हुआ. उसी प्रकार अब यूपी की राजधानी लखनऊ और आस-पास के टाउनशिप इलाके को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) विकसित किए जाने से लखनऊ और आस-पास के इलाके का समग्र विकास होगा.

यह भी पढ़िए: यूपी की राजधानी समेत 6 जिलों को NCR की तरह SCR घोषित किया गया, सरकार का नोटिफिकेशन जारी

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

7 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

26 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

38 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

44 minutes ago