Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

SCR Uttar Pradesh: यूपी की राजधानी समेत 6 जिलों को NCR की तरह SCR घोषित किया गया, नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के पांच अन्य जनपदों की 27 हजार वर्ग मील के क्षेत्र को SCR यानी राज्य राजधानी क्षेत्र घोषित किया गया है. यह कदम Delhi-NCR (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) की तर्ज पर उठाया गया है

SCR Uttar Pradesh news

लखनऊ और आसपास के पांच जिलों को एससीआर का दर्जा दिया गया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

SCR Region Uttar Pradesh: दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कई जिलों के क्षेत्र को एससीआर यानी राज्य राजधानी क्षेत्र घोषित किया गया. इस राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) में यूपी की राजधानी लखनऊ और आसपास के पांच अन्य जनपद शामिल किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग की ओर से आज राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी आदि जिलों का 27 हजार वर्ग मील क्षेत्र अब राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) के रूप में जाना जाएगा.

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एक अधिकारी ने कहा कि एससीआर के अंतर्गत आने वाले जिलों में यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर और रायबरेली शामिल हैं. यह (SCR) क्षेत्र 27,000 वर्ग मील में फैला होगा, जिसमें आधुनिक बुनियादी ढाँचा, बेहतर परिवहन सुविधाएँ और समग्र विकास को बढ़ावा देने की योजनाएँ होंगी.

SCR Uttar Pradesh

यह भी पढ़िए: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा एजेंसियों के साथ मीटिंग, अधिकारियों को दिए गए ये खास निर्देश

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital