UP News: देश में धर्मांतरण (Conversion) का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब नया मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा का है जहां धर्मांतरण गैंग का भंडाफोड़ हुआ है. यह गैंग कोई छोटा गैंग नहीं था, बल्कि इस गैंग का तार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़ा हुआ था. इस गैंग का संचालन अंतरराष्ट्रीय फंडिग (International Funding) से हो रहा था. जांच कर रही एजेंसियों की माने तो लश्कर से मिल रहे फंड से UAE, कनाडा, लंदन और अमेरिका के रास्ते भारत में भेजा जाता था. फंडिग के इसी पैसे से पूरे देश में लड़कियों का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण किया जाता था.
आयशा उर्फ एसबी कृष्णा वो नाम है जो गैंग की फाइनेंस करती थी. वह गोवा की रहने वाली थी. अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विदेश से आने वाली फंडिग को आयशा पूरे देश में बांटने का काम करती थी. जांच में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों की माने तो आयशा के खातों में कनाडा का दाउद अहमद सिधे पैसा भेजता था. वहीं आयशा का शौहर शेखर राय उर्फ हसन अली कोलकाता में रहकर गैंग के लिए काम करता था. हसन अली गैंग का कानूनी सलाहकार था. इस गैंग के भंडाफोड़ होने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
अब्दुल रहमान कुरैशी इस गैंग का सबसे भयावह चेहरा था. वह आगरा का रहने वाला है. यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और ब्रेनवाश करता था. अब्दुल रहमान कुरैशी लड़कियो को मुस्लिम शिक्षा के नाम पर उनका ब्रेनवाश करता था उसके बाद उनको जिहादी विचारों से जोड़ने का काम करता था.
वहीं इस गैंग से जुड़े और भी लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उसमें सबसे बड़ा नाम आता है ओसामा का. ओसामा भी इस गैंग के लिए काफी अहम था. मिली जानकारी के अनुसार ओसामा और अब्दुल रहमान कुरैशी मिलकर लड़कियों का ब्रेनवाश करते थे और परिवारवालों से अलग होने के लिए पैतरा रचते थे.
मुस्तफा नाम के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. ये गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है. मुस्तफा उर्फ मनोज इस गैंग का लॉजिस्टिक मैनेजर था. वह लड़कियों का फर्जी कागज बनाता था. इसके अलावा नकली सिम कार्ड का जुगाड़ करता था. इसके पीछे मकसद था उनका लोकेश ट्रेस ना हो सके.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
HISTORY OF BIHAR CONGRESS: पटना की राजनीतिक यात्रा सिर्फ सत्ता और चुनावों तक सीमित नहीं…
ADANI AHMEDABAD MARATHON LAUNCH: गुजरात के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने 29 नवंबर…
लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…
BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…