Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, 23 जुलाई से शुरू होगा दौरा, Maldives के स्वतंत्रता समारोह में होंगे चीफ गेस्ट

प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के निमंत्रण पर 23 और 24 जुलाई को ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा होगी.

पीएम मोदी आज ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर होंगे रवाना, Maldives के स्वतंत्रता समारोह में होंगे चीफ गेस्ट - भारत एक्सप्रेस

PM Modi UK visit, PM Modi Maldives visit, India-UK Comprehensive Strategic Partnership, UK-India FTA, trade and defence talks, PM Modi Keir Starmer meeting, PM Modi King Charles III, India-Maldives economic cooperation, maritime security partnership, Maldives 60th Independence Day, PM Modi diplomatic tour July 2025.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 23 से 26 जुलाई तक ब्रिटेन और मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान दोनों देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत होगी.

23 जुलाई को PM Modi ब्रिटेन जाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के निमंत्रण पर 23 और 24 जुलाई को ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा होगी.

इस दौरान दोनों नेता भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों की संपूर्ण समीक्षा करेंगे और व्यापार, अर्थव्यवस्था, तकनीक, नवाचार, रक्षा-सुरक्षा, जलवायु, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा करेंगे.

यह भी पढ़ें- ‘पार्टी से ऊपर है देश, शशि थरूर का स्वागत करते हैं…’, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal) ने शशि थरूर के बयान का किया समर्थन

दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी, किंग चार्ल्स तृतीय से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे. यात्रा के दौरान दोनों पक्ष ‘समग्र रणनीतिक साझेदारी’ की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

25 से 26 जुलाई को मालदीव की यात्रा पर रहेंगे PM Modi

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 25 से 26 जुलाई को मालदीव की राजकीय यात्रा करेंगे. यह यात्रा मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर होगी. प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा होगी और डॉ. मुइज्जू के राष्ट्रपति कार्यकाल में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली यात्रा होगी.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन से मुलाकात, कहा- कच्छ की खूबसूरती दिखाने के उनके प्रयास सराहनीय

मालदीव के स्वतंत्रता समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ समारोह के “मुख्य अतिथि” होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मुइज्जू से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों देश ‘समग्र आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी’ के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिसकी रूपरेखा अक्टूबर 2024 में राष्ट्रपति मुइज्जू की भारत यात्रा के दौरान तय की गई थी.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital