होली के मौके पर यात्रियों की सहूलियात के लिए यूपी परिवहन ने स्पेशल व्यवस्था की है, साथ ही चालक और परिचालकों के लिए त्योहारी मौसम में प्रोत्साहन स्कीम भी शुरू की है, जानना चाहते हैं तो भारत एक्सप्रेस संवाददाता मोहित शुक्ला की ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट देखिए.
अगर आप दिल्ली एन सी आर में रहते हैं और आपको होली पर घर जाना है लेकिन ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाई तो परेशान बिल्कुल ना हों ऐसे में आप, फटाफट गाजियाबाद के कौशांबी बस डिपो पहुंचे, यहां आपको यूपी के हर जिले की बस मिलेगी और वो भी पूरे 24 घंटे… क्योंकि यात्रियों की सहूलियात के लिए यूपी परिवहन ने बड़े स्तर पर मुकम्मल इंतजामात किए हैं.
अकेले कौशांबी डिपो से ही यूपी के अलग अलग जिलों के लिए 980 बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्री त्योहारी सीजन में अपने घर पहुंच पाएं, साथ ही खराब हुई बसों को भी रिपेयर कराके उतारा जा चुका है जिससे संचालन पर असर ना के बराबर पड़े.
इस सबके साथ ही त्योहारी सीजन में यूपी परिवहन अपने चालक और परिचालकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन स्कीम भी लेकर आई है जिसके तहत 8 मार्च से 18 मार्च तक जो ड्राइवर और कंडक्टर पूरे 11 दिन प्रेजेंट रहेंगे और प्रतिदिन 300 किलोमीटर के हिसाब से कुल 3300 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करेंगे ऐसे लोगों को प्रोत्साहन के तौर पर एकमुश्त 4400 रुपए इनाम के दिए जाएंगे.
आपको बताते चलें कि इस त्योहारी सीजन में डिपो की बसें 250 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी यही नहीं इस दौरान डिपो की कार्यशाला में टेक्निकल काम करने वाले स्टॉफ को भी 11 दिनों में 1800 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस के लिए मोहित शुक्ला की रिपोर्ट
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…