उत्तर प्रदेश

यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश जीतू ठाकुर को मुठभेड़ में किया ढेर, राशन डीलर की हत्या का था मुख्य आरोपी

Jeetu Thakur Encounter: उत्तर प्रदेश एसटीएफ और मैनपुरी पुलिस की साझा कार्रवाई में सोमवार तड़के एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये के इनामी अपराधी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू ठाकुर को एक मुठभेड़ में मार गिराया. जीतू ठाकुर पर हाथरस में हुए चर्चित राशन डीलर योगेश उपाध्याय हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप था.

जानकारी के मुताबिक, यह एनकाउंटर 29 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे एलाऊ थाना क्षेत्र के तारापुर से दिलाखर मार्ग पर हुआ. पुलिस टीम को देख जीतू ठाकुर ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की. गोली लगने से घायल जीतू ठाकुर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

राशन डीलर हत्याकांड में था आरोपी

गौरतलब है कि 13 जून 2024 को हाथरस जंक्शन के धौरपुर ओवरब्रिज के नीचे राशन डीलर योगेश उपाध्याय का खून से लथपथ शव मिला था. मामले ने उस समय पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. जांच में खुलासा हुआ कि हत्या ग्राम प्रधानी को लेकर चली आ रही रंजिश के कारण की गई थी.

इस जघन्य वारदात में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिनमें से कई लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी. लेकिन मुख्य आरोपी जीतू ठाकुर लगातार फरार चल रहा था. मामले को लेकर सियासी माहौल भी गर्म हो गया था, जिस पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की थी.

हाथरस के पहाड़पुर गांव कारहने वाले जीतू ठाकुर को पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था और उसके घर की कुर्की भी की गई थी.


ये भी पढ़ें- आतंकी हमले पर सपा नेताओं का बयान शर्मनाक, सपा नेता के बयान पाक प्रवक्ता के लग रहे: सीएम योगी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

19 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

32 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

38 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

50 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

59 minutes ago