आस्था

नेपाल में स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का भव्य स्वागत, काठमांडू एयरपोर्ट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Yoga & Vedanta: निरंजन पीठाधीश्वर, श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के नेपाल प्रवास के अवसर पर काठमांडू एयरपोर्ट पर उनका अत्यंत भव्य स्वागत किया गया. नेपाल सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सांसद, अधिकारीगण और उद्योगपतियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

गृह मंत्री बाल कृष्ण खाड़, सांसद मंजू खाड़, वन मंत्री रूपक डीके, एयरपोर्ट डीआईजी, एसएसपी, नेपाल पुलिस के अधिकारीगण, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष के के शर्मा, पशुपतिनाथ मंदिर के प्रमुख पुजारी, और समाज के प्रतिष्ठित जनों ने माला, पुष्पगुच्छ और चरण वंदन के साथ पूज्य गुरुजी का स्वागत किया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पवर्षा और मल्यार्पण कर स्वामी कैलाशानंद का आशीर्वाद भी प्राप्त किया.

सनातन धर्म, योग और वेदांत की सेवा

स्वामी कैलाशानंद गिरी न केवल आध्यात्मिक गुरु हैं, बल्कि वे निरंजन अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर के रूप में भी प्रतिष्ठित हैं. उनका जीवन सनातन धर्म, योग और वेदांत की सेवा को समर्पित है. उन्होंने युवा अवस्था में ही सांसारिक जीवन का त्याग कर संन्यास ग्रहण किया और आज लाखों साधुओं और भक्तों के आध्यात्मिक पथप्रदर्शक हैं.

हिंदी, संस्कृत और अंग्रेज़ी में निपुण स्वामी जी कई पुस्तकों के लेखक भी हैं. वे भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं.

स्वामी जी की नेपाल यात्रा का महत्व

स्वामी जी की नेपाल यात्रा आध्यात्मिक समरसता और भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगी. उनकी उपस्थिति से नेपाल में सनातन परंपराओं को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है. काठमांडू में उनका प्रवास विविध धार्मिक आयोजनों और जनसंवाद कार्यक्रमों से भरपूर रहेगा.

यह भी पढ़िए: इसी वर्ष पूरा हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण कार्य, कॉरिडोर में 6 मंदिर भी तैयार: नृपेंद्र मिश्र

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

3 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago