लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने आपराधिक मामला छुपाने पर आरके एसोसिएट्स का ₹56 करोड़ का IRCTC कैटरिंग अनुबंध रद्द किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने आपराधिक मामले का खुलासा न करने पर भरतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के 56 करोड़ रुपए के खानपान अनुबंध को रद्द कर दिया. यह अनुबंध आरके एसोसिएट्स और होटिलयर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था. उस अनुबंध के तहत कंपनी कई ट्रेनों में कैटरिंग सेवा प्रदान करता था.

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने पाया कि बोलीदाता आरके एसोसिएट्स व अन्य एक लंबित आपराधिक मामले का खुलासा करने में विफल रहा है. उससे भ्रष्टाचार विरोधी सिद्धांतों की रक्षा के लिए बने निविदा की शतरे का उल्लंघन हुआ है.

पीठ ने कहा कि बोलीदाता के वास्तविकताओं का खुलासा न करने के बावजूद कंपनी को अनुबंध देकर आईआरसीटीसी ने अपने स्वयं के निविदा मानदंडों का उल्लंघन किया है. दिया गया अनुबंध दोषपूर्ण है और यह सार्वजनिक निविदाओं में निष्पक्षता के सिद्धांत के अनुरूप नहीं है.

IRCTC ने खुद के निविदा मानदंडों का किया उल्लंघन

पीठ ने यह कहते हुए आईआरसीटीसी की ओर से 17 अप्रैल, 2024 को आरके एसोसिएट्स को अनुबंध संबंधी जारी लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) को रद्द कर दिया. साथ ही आईआरसीटीसी को निर्देश दिया कि वह खानपान के लिए नए सिरे से तीन महीने में निविदा जारी करे और तबतक आरके एसोसिएट्स को ट्रेनों में कैटरिंग सेवा प्रदान करने दे. पीठ ने यह निर्देश एमएस दीपक एंड कंपनी की याचिका पर फैसला देते हुए कहा.

याचिकाकर्ता ने कहा था कि वह एक प्रतिद्वंद्वी बोलीदाता था. उसने 41 करोड़ की दूसरे कंपनी से कम बोली लगाई थी. लेकिन कैटरिंग का टेंडर आरके एसोसिएट्स को जारी कर दिया गया. उसने जारी एलओए को चुनौती दी और कहा था कि निविदा लेने वाला कंपनी ने अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामला को छुपाया है जो निविदा के शतरे का उल्लंघन है. उसे जारी एलओए को रद्द कर दिया जाए.

ये भी पढ़ें: क्या एक ही भाषण के लिए अलग-अलग राज्यों में मुकदमा चल सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने शरजील इमाम की ट्रांसफर याचिका पर उठाया सवाल

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

27 seconds ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

20 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

50 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago