उत्तर प्रदेश

यूपी में डिफेन्स और एयरोस्पेस निवेश को बढ़ावा, नई नीति के लिए SOP जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेन्स एवं एयरोस्पेस सेक्टर में भारी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अधिसूचित किया है. इसके अंतर्गत राज्य के 6 डिफेन्स नोड (अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट) विकास के केंद्र बनेंगे.

सरकार का मानना है इन क्षेत्रों में एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों की स्थापना के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं. सरकार का लक्ष्य है कि इन नोड्स के माध्यम से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, स्थानीय उत्पादन और रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि हो.

यूपीडा को मिली ज़िम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को नोडल एजेंसी नामित किया है. इसी क्रम में शासनादेश के तहत एसओपी को लागू किया गया है, जिससे निवेश प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, अनुमोदन की तीव्रता और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा.

यह नीति न केवल ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी.

ये भी पढ़ें: कृषि और ऊर्जा का संगम: शिवराज सिंह चौहान ने ‘नेशनल एग्रो-आरई समिट 2025’ को किया संबोधित

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

सारा अली खान के साड़ी-गाउन लुक से लें फेस्टिव फैशन इंस्पिरेशन, ट्रेडिशनल अंदाज में दिखें स्टाइलिश

 Sara Ali Khan Fashion: फेस्टिव सीजन में साड़ी-गाउन आउटफिट ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का शानदार…

2 minutes ago

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! उम्रकैद की सजा में नहीं मिली राहत; नवंबर में होगी अगली सुनवाई

Asaram Bapu News: आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में नवंबर में सुनवाई होगी.…

18 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया के खिलाफ विपक्ष का बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट की याचिका की सभी खामियां दूर

एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं द्वारा…

20 minutes ago

आसमान में उड़ेगा फाइटर जेट, पाताल से दागी जाएगी तोप… DRDO का हर सीक्रेट डेटा अब 100% हैक-प्रूफ

DRDO QKD Test: DRDO ने PXE चांदीपुर में क्वांटम-सुरक्षित संचार प्रणाली (QKD) का सफल परीक्षण…

24 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में बंट रही रेवड़ी! ट्रंप ने किया वादा, हर व्यक्ति को देंगे 5 हजार डॉलर

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव जीतने पर हर वयस्क…

35 minutes ago

राघोपुर नाव दुर्घटना पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- ‘संकट की इस घड़ी में संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ’

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नाव दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन…

36 minutes ago