उत्तर प्रदेश

‘काशी का कायाकल्प’ मेगा कॉन्क्लेव में बोले मंत्री रविंद्र जायसवाल- काशी में ‘विकास का इतिहास’ बनाया गया, अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा

Kashi Ka Kayakalp: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क उत्तर प्रदेश में बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में ‘काशी का कायाकल्प’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है. इसका उद्घाटन यूपी के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

उत्तर प्रदेश सरकार में स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल से कॉन्क्लेव में कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की गई. उन्होंने कहा कि वाराणसी में काशी विश्वनाथ का कायाकल्प होने के बाद पर्यटकों में जबरदस्त वृद्धि हुई है, जिससे हजारों करोड़ रुपये भी आए हैं.

सपा और कांग्रेस के गठबंधन की चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि बनारस में अब कोई कमी नहीं है, इसलिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. पहले विपक्ष का काम था कमियां गिनाना, लेकिन अब कमियां बची ही नहीं. विपक्ष का काम इस समय केवल मीडिया के माध्यम से बोलना रह गया है.

काशी में बना विकास का इतिहास

उन्होंने कहा, ‘धर्म, कला, शिक्षा, संगीत के साथ ही काशी साहित्यकार और संगीतकारों का शहर है. जैन परंपरा के चार तीर्थंकरों का जन्मस्थान काशी है. 2600 साल पहले भगवान बुद्ध ने यहीं से दीक्षा देकर कई बौद्ध अनुयायी देश बना दिए. काशी से सांसद चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने, इसके बाद 48,000 करोड़ रुपये के विकास का इतिहास बनाया गया.’


ये भी पढ़ें: CMD Upendra Rai ने मेगा कॉन्क्लेव के उद्घाटन में सुनाया बनारस का ऐतिहासिक प्रसंग

ये भी पढ़ें: Bharat Express के कॉन्‍क्‍लेव में UP डिप्‍टी CM मुख्‍य अतिथि, बोले- मोदी सरकार में सजी-संवरी काशी

ये भी पढ़ें: Kashi Ka Kayakalp Live Updates: वक्फ बोर्ड का कानून एक काला कानून है, इसे खत्म कर देना चाहिए- संतोष सिंह


उन्होंने कहा, ‘विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में करीब 700 करोड़ रुपये लगाया गया. इससे तमाम छोटे व्यापारी तबके के लोगों को लाभ हुआ है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में 700 करोड़ लगने के बाद हजारों करोड़ रुपये पर्यटन के बढ़ने से काशी में आए हैं, यह भी विकास है.’

नुकसान के बिना विकास का काम हुआ

उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं देश के बाहर के लोग भी यहां आते हैं. रविंद्र जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 2014 के बाद काशी में कई बदलाव हुए हैं. जो पहले सपना था अब वह साकार हो रहा है. बनारस से गाजीपुर, बलिया, प्रयागराज इत्यादी शहरों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जा रहा है.

उन्होंने पारंपरिक निर्माण को क्षति पहुंचाए बगैर, विकास कार्य कराने को एक बड़ी चुनौती बताया. उन्होंने कहा कि किसी को भी कोई नुकसान पहुंचाए बिना विकास का काम किया जा रहा है.

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि पूर्वांचल, बिहार, मध्य प्रदेश जैसे तमाम राज्यों से बीएचयू के मेडिकल साइंस की चिकित्सा पर आधारित हैं. उन्होंने बताया कि सीएसआर फंड से लोगों के इलाज के लिए अब तक 32,000 करोड़ रुपये दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago