Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kashi ka kayakalp

भारत एक्सप्रेस के कॉन्‍क्‍लेव ‘काशी का कायाकल्‍प’ का आयोजन बनारस कैंट स्थित होटल रमाडा में आयोजित किया गया. यहां पर देखिए आयोजन में जुटे भारत एक्सप्रेस परिवार और मुख्य अतिथियों की तस्वीरें.

भारत एक्सप्रेस के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्‍याम राय ने ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव में आए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह काशी नगरी परीक्षा लेती रही है और जो इसमें पास हुआ, उसी को इसने आगे बढ़ाया और अपनाया.

पुलिस कमिश्नर (CP) मोहित अग्रवाल कहा कि जो साइबर क्रिमिनल्स होते हैं, वे लोगों को कई तरीकों से टारगेट करते हैं. उन्हीं में से एक तरीका है 'डिजिटल अरेस्ट', यूपी पुलिस इससे निपटने में जुटी है.

भारत एक्सप्रेस के कॉनक्लेव काशी का कायाकल्प में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले यूपी की पहचान खराब सड़कों से होती थी. 2017 से पहले बिजली एक सप्ताह रात और एक सप्ताह दिन में आती थी. भाजपा सरकार में स्थिति बदल गई है.

भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल की ओर से आयोजित ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिों को गिनाया. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के साथ हुए अपराध में शामिल अपराधियों को सजा दिलाने में यूपी पूरे देश में नंबर-1 है.

कार्यक्रम में शामिल माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के कार्यकारी निदेशक डॉ. पंकज राज हंस ने कहा कि आज का समय AI का है और काशी के लोग तकनीकी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ते जा रहे हैं.

एडीजी (वाराणसी जोन) पीयूष मोर्डिया ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के बारे में पुलिसकर्मी लोगों को जागरूक कर रहे हैं. वहीं पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि आमजन डिजिटल अरेस्ट करने वालों के बहकावे में बिल्कुल न आएं, इसकी तत्काल शिकायत दर्ज कराएं.

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव ‘काशी का कायाकल्प’ में संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने कहा कि काशी वो नगरी है, जहां शांति व्‍याप्‍त रहती है. काशी ने हमेशा शांति का संदेश दिया है.

विश्व वैदिक सनातन न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव में कहा कि मुस्लिमों के वक्फ बोर्ड में संसोधन की जरूरत नहीं, ये देश के खिलाफ है, इसे तो खत्म कर देना चाहिए.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कॉन्क्लेव में कहा कि काशी से सांसद चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने, इसके बाद 48,000 करोड़ रुपये के विकास का इतिहास बनाया गया.’