उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: सपा विधायक Pallavi Patel ने खत्म किया धरना, बोलीं- BJP के भ्रष्टाचार के दलदल में खिला है कमल

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को विधानमंडल परिसर में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के पास धरने पर बैठीं समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पल्लवी पटेल ने अपना धरना समाप्त कर दिया है. यूपी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने उनका धरना खत्म कराया.

सदन से बाहर करने का लगाया आरोप

विधायक पल्लवी पटेल ने धरना खत्म होने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के एक विभाग में घोटाला हुआ है. हम चाहते थे कि इस घोटाले को लेकर सदन में चर्चा हो और सरकार इस पर जवाब दे, लेकिन आप सभी ने देखा कि सरकार ने मुझे सदन में बोलने तक नहीं दिया. मैं एक निर्वाचित सदस्यों हूं और पिछड़े समाज से आती हूं. मुझे सदन से बाहर तक जाने तक को कहा गया, जो असंवैधानिक है.

बीजेपी पर जमकर बोला हमला

उन्होंने कहा, “भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और हर विभाग में भरपूर घूसखोरी हो रही है. नियमावली और नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा के भ्रष्टाचार के दलदल में कमल खिला हुआ है. मैंने विभाग में हुए घोटाले को उठाया और मैं चाहती हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता तक यह मामला पहुंचे, मगर भाजपा नहीं चाहती कि उसका चाल, चरित्र और भ्रष्टाचार का उत्तर प्रदेश की जनता के सामने खुलासा हो.”

यह भी पढ़ें- संभल में अब तक 209 हिंदुओं की हत्या हुई, किसी ने एक बार भी उनके लिए दो शब्द नहीं कहे: विधानसभा में CM योगी

विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के फैसले के बाद न‍ियमावली बनाई है, इसमें किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है. मंत्री कह रहे हैं कि हमने कमेटी गठित की है और उसने अनुमोदन किया है, जब नियमावली में किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है, तो कमेटी कहां से आ गई. यह बात बहुत अच्छी है कि लखनऊ में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश निवास करते हैं. मेरी उनसे यही प्रार्थना है कि वह स्वयं इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें.

इससे पहले पल्लवी पटेल ने सरकार पर जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय अपने निजी हितों को साधने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 minute ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

4 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

18 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

27 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

41 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

42 minutes ago