दुनिया

रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है Elon Musk की संपत्ति, एक दिन में बढ़ गई इतने अरब डॉलर, रचने जा रहे एक और इतिहास

Elon Musk Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और X के मालिक एलन मस्क संपत्ति के मामले में लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं. अभी हाल ही में उनकी नेटवर्थ ने 400 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया, अब फिर से वह इतिहास रचने के करीब पहुंच रहे हैं. जल्द ही उनकी संपत्ति 500 अरब डॉलर के आंकड़े को भी पार करने वाली है. एक बड़े उछाल के साथ ही अब उनकी कुल संपत्ति 474 अरब डॉलर हो गई है.

एक दिन में 19.2 अरब डॉलर बढ़ी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर के मुताबिक, मस्क की दौलत में एक दिन में 19.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो कि उनके लिए एक बड़ा बढ़ावा है. एक साल के दौरान, मस्क की दौलत में 245 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो कि उनकी कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी की वजह से हुआ है.

दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस

मस्क दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनके बाद जेफ बेजोस हैं, जिनकी कुल दौलत 251 अरब डॉलर है. मार्क जुकरबर्ग तीसरे नंबर पर आते हैं, जिनकी दौलत इस साल अबतक 92.6 अरब डॉलर बढ़ी है और इनकी नेटवर्थ 221 अरब डॉलर है.

तेजी से भाग रहे शेयर

मस्क की दौलत में इतना उछाल क्यों आया? इसका कारण अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को मस्क का खुलकर समर्थन करना है. जब ट्रंप ने जीत दर्ज की, तो मस्क की कंपनियों के शेयरों में तगड़ी उछाल देखने को मिली.

यह भी पढ़ें- Elon Musk के नाम एक और रिकॉर्ड, Tesla सीईओ ने नेटवर्थ के मामले में रचा इतिहास, जानें कितनी हुई संपत्ति

मस्क की दौलत में 107.1% का उछाल

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, मस्क की दौलत में 107.1% का उछाल आया है, जो कि उनके लिए किसी लॉटरी लगने से कम नहीं है. मस्क टेस्ला के लगभग 13% के मालिक हैं, जिसके शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे हैं. एक महीने में 36 पर्सेंट से अधिक उड़ान भर चुके हैं, जिस कारण मस्क की दौलत में भी इजाफा देखने को मिला है. इसके अलावा, मस्क स्पेसएक्स के लगभग 42% के मालिक हैं, जो कि कमाल कर रही है. उनका एक्स कॉर्प के लगभग 79% हिस्से का स्वामित्व होने का भी अनुमान है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

3 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

5 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

7 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

8 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

42 minutes ago