देश

अब नए हैंडबैग के साथ संसद पहुंची Priyanka Gandhi, इस बार बांग्लादेशी हिंदुओं और ईसाइयों के समर्थन की बात

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की एक तस्वीर सामने आई है. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रियंका गांधी मंगलवार को एक हैंडबैग लेकर पहुंचीं, जिसमें लिखा है, ‘बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों.’ इस बैग पर एकता को दर्शाती मुट्ठी और शांति दूत कबूतर बने हैं.

केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को लोकसभा में बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी. प्रियंका गांधी वाड्रा ने शून्यकाल के दौरान बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए कहा,

“बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहा है, सरकार को उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, बांग्लादेश सरकार से बातचीत करनी चाहिए और पीड़ितों को पूरा समर्थन देना चाहिए.”

इससे पहले फिलिस्तीन समर्थक हैंडबैग लेकर पहुंची

दूसरा दिन है जब प्रियंका गांधी खास संदेश से बना बैग लेकर पहुंची हैं. एक दिन पहले वो फिलिस्तीन के समर्थन वाला हैंडबैग लेकर पहुंची थीं. जिसमें उनका फिलिस्तीन प्रेम दिखाई दिया था. संसद के शीतकालीन के दौरान प्रियंका गांधी सोमवार को एक बैग लेकर पहुंचीं, जिसमें ‘फिलिस्तीन’ लिखा हुआ था. इस बैग पर शांति का प्रतीक सफेद कबूतर और तरबूज भी बना है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बैग के जरिए सीधा मैसेज दिया है कि वह फिलिस्तीन के सपोर्ट में खड़ी हैं. इसे लेकर उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी.

विपक्ष का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया हो. इससे पहले वह फिलिस्तीन के पक्ष में कई बार आवाज उठा चुकी हैं. इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने भारत सरकार से फिलिस्तीन के साथ खड़े होने की वकालत भी की थी. वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की और भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की.


ये भी पढ़ें- “बौनों के बीच तनकर खड़ी हैं प्रियंका गांधी…”, कांग्रेस सांसद के फिलिस्तीनी बैग पर Pakistan से आया बड़ा बयान, जानें पूर्व मंत्री ने क्या कहा?


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago