कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी.
लोकसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी एक बैग लेकर पहुंचीं, जिसपर फिलिस्तीन लिखा था, जो अब चर्चा में आ गया है. इस बैग पर भारत से लेकर पाकिस्तान तक, प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हैं. पाकिस्तान में आज तक किसी सांसद ने इतनी हिम्मत नहीं दिखाई.
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हसन चौधरी ने इस घटना की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रियंका गांधी की तस्वीर शेयर कीहै, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान में आज तक किसी सांसद ने ऐसा साहस नहीं दिखाया.”
बता दें कि प्रियंका गांधी ने इस बैग के माध्यम से फिलिस्तीन के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन को प्रदर्शित किया. बैग पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था और उसमें तरबूज जैसा प्रतीक था, जो फिलिस्तीनी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. तरबूज का चित्र अक्सर फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक होता है, जिसका उपयोग इस क्षेत्र के लोग अपने संघर्ष को दिखाने के लिए करते हैं.
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने गाजा में इजराइल की कार्रवाई के खिलाफ अपनी आवाज को निरंतर मजबूत किया है. वह इस मुद्दे पर लगातार सक्रिय रही हैं, और अक्टूबर में गाजा में बढ़ती मौतों को लेकर इजराइल पर कड़ी आलोचना की थी. प्रियंका ने कहा था कि गाजा में इजराइल की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रही है, जिसमें हजारों निर्दोष लोग मारे गए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी का संसद में फिलिस्तीन लिखे हैंडबैग लेकर आने पर BJP ने कहा- घोर सांप्रदायिक दिखावा
हालांकि, प्रियंका गांधी के इस कदम पर बीजेपी के नेता संबित पात्रा ने आलोचना की. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति अपनाता है, और चुनावों में उनकी हार का कारण यही तुष्टीकरण की राजनीति है. प्रियंका गांधी के हालिया वायनाड चुनावी जीत पर फिलिस्तीन दूतावास के प्रतिनिधि अबेद एलराज़ेग ने भी उन्हें बधाई दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…