UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने जमकर कहर बरपाया है, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है. मौसम की इस अचानक बदलती मार से किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जनपदों के अधिकारियों को राहत कार्यों को तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का निरीक्षण करें और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करें. आपदा के कारण यदि कहीं जनहानि या पशुहानि हुई है, तो पीड़ितों को शीघ्र राहत राशि वितरित की जाए और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी निर्देश दिए कि वर्तमान में चल रही गेहूं की सरकारी खरीद के मद्देनजर सभी मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं के सुरक्षित भंडारण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सर्वेक्षण कराकर फसल के नुकसान का आकलन करें और रिपोर्ट शासन को तत्काल भेजें, ताकि इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
इसके अलावा, जिन क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है, वहां प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
राज्य सरकार द्वारा दिए गए इन निर्देशों का उद्देश्य आपदा से प्रभावित किसानों और नागरिकों को शीघ्र राहत प्रदान करना है और उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास करना है. अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे मैदान पर रहकर हर गतिविधि की निगरानी करें और सरकार को नियमित रूप से रिपोर्ट भेजते रहें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने मथुरा रोड पर फुट ओवरब्रिज निर्माण याचिका खारिज की, पढ़ें पूरा मामला
-भारत एक्सप्रेस
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…