उत्तर प्रदेश

कौन है मेरठ का आकिब खान? दुबई में बैठकर रच रहा था भारत को दहलाने की साजिश

Who is Aqib Khan: Meerut का रहने वाला आकिब खान इन दिनों सुरक्षा एजेंसियों की जांच के केंद्र में है. आरोप है कि वह दुबई में बैठकर पाकिस्तान से जुड़े एक कथित आतंकी नेटवर्क के लिए काम कर रहा था और भारत में नए हैंडलरों की भर्ती कराने की कोशिश कर रहा था. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट ने इस पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है. तस्वीर में आकिब कथित तौर पर पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी और हथियारों से लैस कुछ लोगों के साथ ग्रुप वीडियो कॉल पर दिखाई देता है. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पूरा मामला जांच के अधीन है.

वायरल स्क्रीनशॉट से बढ़ी हलचल

जानकारी के मुताबिक मेरठ के सठला गांव का रहने वाला आकिब खान लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की नजर में है. आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें वह कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथ वीडियो कॉल पर नजर आ रहा है. वायरल तस्वीर में दूसरी ओर मौजूद लोगों के हाथों में AK-47 और ग्रेनेड जैसे हथियार दिखाई देने का भी दावा किया जा रहा है.

दुबई से ऑपरेट करने का आरोप

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि आकिब फिलहाल दुबई में रह रहा है. उस पर आरोप है कि वह वहीं से बैठकर भारत में कथित तौर पर नए हैंडलरों की भर्ती कराने और पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के लिए लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहा था. एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं.

जांच एजेंसियों के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को उत्तर प्रदेश एटीएस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इसी जांच के आधार पर आकिब का पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया था. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें- 60 साल के हवसी अबरार मासूम को बनाया शिकार, बदायूं पुलिस की गोलियों ने किया हिसाब

भारत लाने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक अब सुरक्षा एजेंसियां आकिब को भारत लाने की कोशिशों में जुटी हैं ताकि उससे पूछताछ कर पूरे कथित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके. एजेंसियां यह भी पता लगाने में लगी हैं कि उसके संपर्क किन-किन लोगों से थे और उसका नेटवर्क कितना बड़ा था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago