उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से होगा शुरू, इन मुद्दों के साथ विपक्ष ने कसी कमर, सदन में हंगामे के आसार

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. शीतकालीन सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि सदन में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रदेश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव, विशेषकर संभल की स्थिति पर चिंता जताएगी.

सत्र के दौरान हंगामा होने के आसार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयासों के लिए सपा सरकार को जवाबदेह ठहराएगी. इससे सदन में भारी हंगामे की आशंका है. पत्रकारों को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा कि हम सांप्रदायिक घटनाओं और दंगों के माध्यम से सौहार्द बिगाड़ने के प्रयासों के बारे में सरकार को नोटिस देंगे. हम इन घटनाओं के लिए सरकार को जवाबदेह ठहराएंगे. सत्र के दौरान भारी हंगामा होने की उम्मीद है.

सीएम योगी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

इसके अलावा, उन्होंने संभल में मंदिर मिलने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने अपनी बात रखी और उन्हें ऐसा करने का अधिकार है. लेकिन, मंदिर अब क्यों मिला? क्या इसकी खुदाई की गई थी या यह पहले से ही वहां था और हाल ही में इसकी पहचान की गई?

“अन्याय के खिलाफ के जंग जारी रहेगी”

विपक्ष के नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर तरह के अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी समुदायों में सभी तरह के अन्याय के खिलाफ लड़ेगी और जनता से जुड़े मुद्दे उठाएगी, जैसे कि बेरोजगारी, किसानों की शिकायत या कोई अन्य अन्याय.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के 11 संकल्पों पर Akhilesh Yadav का तंज, कहा – संसद में 11 ‘जुमले’ सुनने को मिले

सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वह मुख्य मुद्दों और वास्तविक चुनौतियों से ध्यान भटका रही है. आज देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है. किसान कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और इनसे ध्यान हटाने के लिए सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. 25 करोड़ लोगों वाले राज्य की चिंताओं का जवाब देने से सरकार क्यों डर रही है? माता प्रसाद पांडे ने समय से पहले चुनाव कराने के विचार के प्रति भी समाजवादी पार्टी के विरोध को भी दोहराया, जबकि मायावती ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

15 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

31 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

33 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago