उत्तर प्रदेश

16 दिसंबर से शुरू होगा यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, अनुपूरक बजट होगा पेश

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होने वाला है. विधानमंडल का सत्र 4-5 दिवसीय हो सकता है. विधानसभा एवं विधानपरिषद सचिवालय ने सत्र शुरू होने की तारीख और कार्यवाही को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है.

महाकुंभ पर केंद्रित होगा अनुपूरक बजट

विधानमंडल सत्र के पहले दिन यानी 16 दिसंबर को औपचारिक कार्य किए जाएंगे, जबकि 17 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में अनुपूरक बजट पेश करेंगे. इस बार का अनुपूरक बजट 12 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार का अनुपूरक बजट महाकुंभ पर केंद्रित होगा, जिसमें परिवहन, नगर विकास, औद्योगिक विकास और एमएसएमई समेत कई विभाग शामिल होंगे.

गौरतलब है कि 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जिसे सफल बनाने के लिए सरकार पुरजोर कोशिश में लगी है. इसी कड़ी में अनुपूरक बजट के केंद्र में महाकुंभ को देखा जा रहा है.

फरवरी में आएगा बजट

बता दें कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में बजट आना है. इसलिए अनुपूरक बजट का आकार छोटा रखा गया है. इससे पहले जुलाई में 12209 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया था, जिसमें 7500 करोड़ रुपये औद्योगिक विकास के लिए आंवटित किए गए थे.

18 दिसंबर को बजट पर चर्चा

वहीं बात सत्र की करें तो 18 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. जिसके बाद इसे पारित किया जाएगा. 19 और 20 दिसंबर विधायी कार्य के दिन रहेंगे. जिसमें 20 दिसंबर को सदन की कार्यवाही आधे दिन ही चलेगी. सत्र के दौरान कुल 9 विधेयक पटल पर रखे जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- CM Yogi का आदेश- गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं

इन मुद्दों पर हंगामे के आसार

इस बार का संक्षिप्त सत्र काफी हंगामेदार रहने की उम्मीद है. विपक्ष कई मुद्दों को सदन में उठाने की कोशिश करेगा, जिसमें संभल हिंसा सबसे ऊपर है. वहीं बहराइच हिंसा और बिजली का निजीकरण भी शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

रेनू शिरीष शर्मा

Recent Posts

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 minute ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

6 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

20 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

24 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

35 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

40 minutes ago