लखनऊ, 5 जून। 5 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना 53वां जन्मदिवस मना रहे हैं. इस दौरान विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उत्तर प्रदेश सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों समेत पूरे देश से शुभकामनाओं का तांता लग गया. सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ, लोकप्रिय मुख्यमंत्री और हिंदू ह्रदय सम्राट जैसे ट्रेंड्स दिनभर छाए रहे. इन हैशटैग के माध्यम से सोशल मीडिया यूजर्स ने मुख्यमंत्री को देश का सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री करार देते हुए सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, सेवा और विकास का प्रतीक बताया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी का शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए उत्तर प्रदेश के निरंतर विकास का अपना संकल्प दोहराया.
“प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में यूपी तेजी से विकास कर रहा है. भगवान श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
“प्रदेश की प्रगति और गरीबों-शोषितों के सशक्तिकरण के लिए उनका योगदान सराहनीय है. मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं कि आपको दीर्घायु और सेवा शक्ति प्रदान करें.”
“अडिग निष्ठा और नेतृत्व ने राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और आगे के वर्षों में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं.”
“आपको लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं.”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “आपके नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी है.”
“आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है.”
“आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास और सामाजिक सौहार्द के नए आयाम स्पर्श किए हैं. आपकी दूरदर्शिता और संकल्प शक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा है.”
“सामाजिक समरसता और नवाचार के साथ आप उत्तर प्रदेश में विकास के निरंतर कीर्तिमान स्थापित करें.”
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा, “सरल-सहज स्वभाव व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं. ईश्वर आपको ऊर्जावान एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें.”
“ओजस्वी वक्ता, कुशल नेतृत्वकर्ता, कर्मठशील व्यक्तित्व के धनी एवं उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने को निरंतर प्रयत्नशील भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जननेता व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार तीव्र गति से आगे बढ़ रही है.”
“प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूं.”
“आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”
“अपराध व माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और विकास के कार्यों ने उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी है.”
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को सोशल मीडिया यूजर्स और कार्यकर्ताओं ने एक उत्सव के रूप में मनाया. #YogiAdityanath, लोकप्रिय मुख्यमंत्री, हिंदू ह्दय सम्राट जैसे ट्रेंड्स पूरे दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करते रहे. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत लगभग सभी भाजपा शासित राज्यों के आधिकारिक और पार्टी हैंडल्स ने बधाई संदेश प्रसारित किए. इन सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विकास पुरुष के साथ ही अनुशासन और सेवा का प्रतीक करार दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…