उत्तर प्रदेश

अयोध्या में रामपथ धंसने के मामले में योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, ये तीन अभियंता निलंबित

Ayodhya News: यूपी के तमाम हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है तो वहीं अयोध्या के नवनिर्मित रामपथ पर मानसून की पहली बारिश के दौरान सड़क धंसने को लेकर भाजपा सरकार की जमकर आलोचना हो रही है. इसी बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसले करते हुए इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल सहित तीन को निलंबित कर दिया है.

बता दें कि अयोध्या में पहली बारिश के बाद सड़कों पर हुए गड्ढों की वजह से लेकर शासन-प्रशासन की जमकर भद्द पिट रही है. इसे देखते हुए प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल, सहायक अभियंता अनुज देसवाल और अवर अभियंता प्रभात पांडेय को निलंबित कर दिया है.

मौसम को दोषी बता रहे हैं अधिकारी

अयोध्या में प्री-मानसून की बारिश के चलते रामपथ पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे. इसको देखते हुए अधिकारियों की तरफ से दबी जुबान में इसके लिए मौसम को दोषी बताया गया है. उनका कहना था कि अयोध्या में दो दिन तक हुई तेज बारिश के चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं.

ये भी पढ़ें-एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना पकाना क्या सही है हमारी सेहत के लिए, जानें अंग्रेजों से क्या है इसका लिंक? ये सच्चाई डरा देगी आपको

सोशल मीडिया पर खुली कलई

सोशल मीडिया पर अयोध्या की सड़कों में हुए गड्ढों को लेकर कई वीडियो और तस्वीरे वायरल हो रही है जिससे प्रशासन की कलई खुल गई है. गड्ढों की तस्वीरें लखनऊ से लेकर दिल्ली तक वायरल हो रही हैं. रामपथ के धंसने की वजह सामने आ गई है. इस मार्ग के बनने के दौरान इसके कुछ हिस्सों में बहुत तेजी से काम किया गया. ऐसे में खुदाई के बाद मिट्टी की परतों के दबने की प्राकृतिक प्रक्रिया के लिए बहुत कम समय मिला. इसके चलते भारी बारिश होने के कारण सड़क धंस गई. हालांकि जल निगम ने सभी गड्ढों को भरवा दिया है. लोक निर्माण विभाग के सहयोग से मार्ग पर बने सीवर चैंबरों की निगरानी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

16 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

37 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

56 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago