मनोरंजन

विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, कॉमेडी से भरपूर तड़के के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Bad Newz Trailer: अगर आपको रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है तो विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म ‘बैड न्यूज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और विक्की ने दो दिन पहले फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है. फिल्म ‘बैड न्यूज’ का ट्रेलर काफी धमाकेदार है जिसमें आपको ढेर सारी कॉमेडी देखने को मिलेगी. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी समय से क्रेज बना हुआ था और अब फाइनली ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर इतना धमाकेदार है फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आईए देखते है ट्रेलर में क्या खास है?

‘बैड न्यूज’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म के चर्चे काफी समय से थे लेकिन अब इसका ट्रेलर देखकर लगता है कि ये फिल्म सुपरहिट होने वाली है. ये 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुड न्यूज’ की फ्रेंचइजी है. विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़की दो लड़कों के प्यार में है.

जब वो प्रेग्नेंट होती है तो कुछ कॉम्प्लिकेशन के कारण दोनों ही उस बच्चे के बाप बनते हैं. वहीं विक्की कौशल, अखिल चड्ढा और एमी विर्क, गुरबीर पाजी के रोल में है. अखिल और गुरबीर दोनों ही अपने बच्चे के लिए कई टास्क करते दिखेंगे जिससे वो सलोनी की नजरों में खुद को बेस्ट फादर साबित कर पाएं. फिल्म के ट्रेलर में नेहा धूपिया भी हैं जो अहम किरदार में नजर आएंगी. वहीं विक्की कौशल और एमी विर्क की जोड़ी अपनी कॉमिक टाइमिंग हंसाती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें: हिना खान को हुआ स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर, पोस्ट शेयर कर बोली-‘प्लीज अपनी दुआएं और प्यार भेजते रहें…’

फिल्म कब होगी रिलीज?

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म बैड न्यूज का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है. विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है. ये फिल्म कमाल की होने वाली है जिसमें रोमांस तो भर-भरकर है लेकिन कॉमेडी जबरदस्त होने वाली है. ऐसे में अब देखना ये दिलचस्प होगा की क्या विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पर्दे पर छाने के लिए पूरी तरह से तैयार है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

13 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

14 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

34 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

42 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

58 minutes ago