Kushwaha on Nitish
जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लालू यादव के राजद की ओर से एक खास डील से जदयू के अस्तित्व को खतरा है. चर्चा है कि जदयू का राजद में विलय हो रहा है. इस खबर ने पार्टी से जुड़े निष्ठावान नेताओं और कार्यकर्ताओं को झकझोर कर रख दिया है. इसलिए पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए विमर्श की जरूरत है. उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के प्रमुख साथियों के अलावा पूर्व में रालोसपा और महात्मा फुले समता परिषद के साथियों के नाम पत्र लिखा है. इन सभी को 19 और 20 फरवरी की सुबह 11 बजे से पटना के सिन्हा लाइब्रेरी में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कन्या राशि वालों के लिए नौकरी,…