होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
गुरुग्राम में भोजपुरी एक्सट्रेस से रेप (फोटो प्रतीकात्मक)
kerala: केरल के त्रिशूर से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के बाद उसे इलाज के लिए एंबुलेंस (Ambulance) से मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था. इस दौरान अस्पताल कर्मी ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस ने सोमवार को इस मामले की जानकारी दी है. महिला द्वारा शिकायत करने के बाद कोडुंगल्लूर तालुक अस्पताल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला को तुरंत कोडुंगल्लूर के तालुक अस्पताल ले जाया गया. बाद में उसे यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के साथ एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज गया और उसने इसी दौरान उसके साथ रेप किया.
दरअसल, महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उससे कोडुंगल्लूर अस्पताल में एडमिट करा दिया गया था लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे त्रिशूर मेडिकल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. कोडुंगल्लूर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने के दौरान अस्पताल के कर्मचारी दयालाल को एंबुलेंस के साथ जाने को कहा गया था इसी दौरान एंबुलेंस में महिला के साथ दयालाल ने रेप किया. पीड़िता ने इस घटना के बारे में शुरुआत में एक नर्स को बताया था और फिर इसके बारे में डॉक्टरों को जानकारी दी गई.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को अस्पताल ही बुलाया गया. आरोपी मौका देखकर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा. इस मामले में केरल के हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज ने अस्पताल के अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…