Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar Politics : ‘RJD की डील से JDU के अस्तित्व को खतरा’, Upendra Kushwaha ने बुलाई बड़ी बैठक

Kushwaha on Nitish

Kushwaha on Nitish

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा  ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लालू यादव के राजद की ओर से एक खास डील से जदयू के अस्तित्व को खतरा है. चर्चा है कि जदयू का राजद में विलय हो रहा है. इस खबर ने पार्टी से जुड़े निष्ठावान नेताओं और कार्यकर्ताओं को झकझोर कर रख दिया है. इसलिए पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए विमर्श की जरूरत है. उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के प्रमुख साथियों के अलावा पूर्व में रालोसपा और महात्मा फुले समता परिषद के साथियों के नाम पत्र लिखा है. इन सभी को 19 और 20 फरवरी की सुबह 11 बजे से पटना के सिन्हा लाइब्रेरी में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital